फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   drunk teacher found sleeping in school students claims news in hindi video viral

'स्कूल में नशे में सोते मिले शिक्षक': बच्चे बोले- बेउहर के खेत में जाकर शराब पीते हैं सरजी; वीडियो हुआ वायरल

Tue, 18 Aug 2026 03:45 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

सीधी के रिमारी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक अवध सिंह का नशे की हालत में लेटे होने का वीडियो वायरल है। बच्चों ने शिक्षक पर खेत में शराब पीने और स्कूल में सोने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
drunk teacher found sleeping in school students claims news in hindi video viral
स्कूल में सोते मिले शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम रिमारी स्थित प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ शिक्षक अवध सिंह का शराब के नशे में स्कूल परिसर में लेटे होने का वीडियो मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में शिक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में शिक्षक स्कूल परिसर में नशे की हालत में लेटे नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर शराब का सेवन करते हैं और इसका असर विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। वीडियो में बच्चों से शिक्षक के शराब पीने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कथित तौर पर कहा, “सरजी बेउहर के खेत में जाकर दारू पीते हैं।” बच्चों ने यह भी बताया कि शिक्षक रोजाना वहां शराब पीने के बाद स्कूल में आकर सो जाते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: ‘99 गालियां सुनो, 100वीं पर दो जवाब’, विधायक लोधी का वीडियो वायरल; क्यों कृष्ण-शिशुपाल का उल्लेख किया?

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रमीणों के अनुसार क्या?
ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में करीब 30 बच्चे दर्ज हैं। उनका आरोप है कि शिक्षक की कथित लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में एक अतिथि शिक्षक के अलावा अवध सिंह ही एकमात्र नियमित शिक्षक हैं। उनका आरोप है कि शिक्षक के इस रवैये से बच्चों में स्कूल आने को लेकर भी रुचि कम हो रही है। वीरेंद्र सिंह का यह भी आरोप है कि वीडियो सामने आने के बावजूद अब तक किसी अधिकारी या कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच नहीं की है।

क्या बोले जिला प्रभारी?
मामले में जिला प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि वह हर जगह व्यक्तिगत रूप से नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि केवल वीडियो वायरल होने के आधार पर किसी कर्मचारी को तत्काल निलंबित नहीं किया जा सकता। वैधानिक प्रक्रिया के तहत आवेदन मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में वीडियो वायरल होने के बाद एक कर्मचारी को निलंबित किया गया था। अब ग्रामीण और अभिभावक वायरल वीडियो की जांच कर शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही, विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed