{"_id":"67d317198871f38fb60189cd","slug":"mauganj-newd-the-body-of-a-17-year-old-girl-was-found-hanging-from-an-amla-tree-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2725841-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mauganj News: बहेराडाबर गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव आंवला के पेड़ पर लटका मिला, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj News: बहेराडाबर गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव आंवला के पेड़ पर लटका मिला, पुलिस कर रही जांच
Fri, 14 Mar 2025 03:21 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 03:21 PM IST
सार
मऊगंज के बहेराडाबर गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव आंवला के पेड़ से लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। वह रात में बारात देखने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊगंज थाना क्षेत्र के बहेराडाबर गांव के दूही टोला में एक 17 वर्षीय किशोरी की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार रात किशोरी का शव घर के पीछे आंवला के पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
बारात देखने गई थी किशोरी, सुबह पेड़ से लटका मिला शव
जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने माता-पिता के साथ गांव में आई बारात देखने गई थी। देर रात माता-पिता घर लौटकर सो गए, लेकिन किशोरी घर नहीं आई। अगली सुबह जब परिजनों ने उसे घर में नहीं पाया, तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पीछे एक आंवला के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें- मासूम पर अंधविश्वास की मार! तांत्रिक ने धूनी देने के नाम पर झुलसाया, आंखों की रोशनी जाने का खतरा
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच, आत्महत्या या साजिश?
मऊगंज थाने के प्रधान आरक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने हर संभव पहलू पर बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- टॉयलेट करने गया और अचानक आ गई मौत, हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना
गांव में मातम, परिजन सदमे में
इस दुखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन सदमे में हैं और गांववाले हैरान हैं कि किशोरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन