{"_id":"67d442b1e56616636e0fd74e","slug":"mauganj-news-case-registered-for-assault-on-municipal-employees-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2726087-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: मऊगंज में नगर पालिका कर्मचारियों से मारपीट, दो युवकों पर केस, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: मऊगंज में नगर पालिका कर्मचारियों से मारपीट, दो युवकों पर केस, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 15 Mar 2025 08:36 AM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 08:36 AM IST
सार
नगर पालिका के कर्मचारियों ने कहा- वे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनके मनोबल को गिराने का काम करती हैं। पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
घटना के समय मौके पर लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी में डिवाइडर की पुताई के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने बताया कि बुधवार को नगर पालिका के कर्मचारी सड़कों के डिवाइडर की पुताई कर रहे थे। इसी दौरान गोलू अंसारी और आदर्श गुप्ता नाम के दो युवकों ने कर्मचारियों को टक्कर मार दी, जिससे पुताई का कार्य बाधित हो गया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला गरमा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, फायर ब्रिगेड में धक्का लगाते रहे लोग, जलकर हो गई खाक
विज्ञापन
नगरवासियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पीड़ित कर्मचारी ने मऊगंज थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोलू अंसारी और आदर्श गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें: होली पर 40 के करीब पहुंचा पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर
नगर पालिका कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता
इस घटना के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनके मनोबल को गिराने का काम करती हैं। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
14 मार्च के बड़े घटनाक्रम...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
