{"_id":"67d43fc2a3c6e0bd19031da4","slug":"mauganj-news-they-were-committing-theft-in-karnataka-police-caught-the-accused-with-goods-worth-20-lakhs-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2726083-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mauganj News: हनुमना पुलिस ने कर्नाटक से चोरी कर भागे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj News: हनुमना पुलिस ने कर्नाटक से चोरी कर भागे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार
हनुमना पुलिस ने कर्नाटक से चोरी कर भागे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹20.58 लाख का सामान बरामद किया, जिसमें क्रेटा कार, चांदी-आर्टिफिशियल ज्वेलरी, नकदी व मोबाइल शामिल हैं। आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
photo
विज्ञापन
विस्तार
हनुमना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। कर्नाटक राज्य से चोरी कर भागे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 20,58,400 मूल्य का सामान बरामद किया है, जिसमें क्रेटा कार, चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी, नकदी व मोबाइल फोन शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- डुमना एयरपोर्ट पर क्यों लिया जा रहा है अधिक टैक्स, हाईकोर्ट ने राज्य शासन से मांगा जवाब
12 मार्च 2025 की रात 10:40 बजे, थाना प्रभारी हनुमना निरीक्षक अनिल काकड़े को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद क्रेटा कार (क्रमांक HP 38 F 7131) में दो संदिग्ध हनुमना बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी काकड़े ने थाना शाहपुर प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप भारती और चौकी खटखरी प्रभारी उपनिरीक्षक आरती वर्मा के साथ मिलकर घेराबंदी की।
ये भी पढ़ें- इंग्लैड के नंबर से आया कॉल और सेना के मेजर से हो गई 14 लाख से अधिक की ठगी, लालच में फंसे
हनुमना के मसुरिहा टोल प्लाजा पर पुलिस ने कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से क्रेटा कार, चांदी के बर्तन व ज्वेलरी, आर्टिफिशियल गोल्ड ज्वेलरी, चार मोबाइल फोन, सवा पांच लाख नकदी सहित कुल 20 लाख का माल बरामद किया है। मामले में पुलिस ने वकार अहमद शेख (उम्र 34), निवासी शिवमंदिर के सामने, खरगोन, दस्तगीर कुरैशी (उम्र 29), निवासी भिंडी बाजार, सूरत (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस्तगासा क्रमांक 01/25 के तहत आरोपियों पर धारा 35(1-ड), 303(2) बीएनएसएस में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल काकड़े, उपनिरीक्षक संदीप भारती, आरती वर्मा समेत पुलिस टीम के कई जवानों की अहम भूमिका रही।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X