फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister pain spills over we were neither called nor photographed

सीधी में मंत्री का छलका दर्द: 'न हमें बुलाया गया न लगाई फोटो,' तीन करोड़ का बजट जारी होने के बाद सियासत गरमाई

Wed, 04 Dec 2024 09:45 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 09:45 PM IST
सार

मप्र शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह हैं। न तो उन्हें बुलाया गया, न ही उनकी आमंत्रण कार्ड में तस्वीर लगाई है।

विज्ञापन
Minister pain spills over we were neither called nor photographed
मंत्री का छलका दर्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक द्वारा एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के समीपस्थ गोपालदास बांध के जीर्णोद्धार को लेकर मंगलवार शाम के समय कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह सब कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग योजना अंतर्गत गोपालदास बांध का गहरीकरण एवं नवीनीकरण सहित मार्ग चौड़ीकरण को लेकर मुख्यमंत्री अधोसंरचना को लेकर किया गया था, जिसकी लागत 301.71 लाख रुपये को लेकर भूमिपूजन किया गया।

विज्ञापन


इस मामले में बड़ी बात यह है कि मप्र शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह हैं। न तो उन्हें बुलाया गया न ही उनकी आमंत्रण कार्ड में तस्वीर लगाई है। विधायक रीती पाठक ने खुद सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिसमें मंत्री को नजरअंदाज किया गया। इस मामले में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह ने भी सोशल मीडिया में शेयर कर यह कहा कि यह गलत परंपरा है। पूरे मामले में मंत्री को न बुलाना एवं उन्हें नजरअंदाज करना गलत बात है।
विज्ञापन


हमें क्यों नहीं बुलाया गया, यह नेता ही बताएंगे : राधा
प्रदेश की मंत्री राधा सिंह ने कहा कि हमे पंचायत विकास मंत्रालय का दायित्व मिला है। हमें क्यों नहीं बुलाया गया, यह तो नेता ही बताएंगे। एक जवाब में उन्होंने कहा कि हमें फोन लगाकर किसी ने नहीं बुलाया। कारण को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि आप जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों से बात कर लें, वह सवाल का जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासियों के लिए द्वेष भावना है भाजपा में
सीधी जिले का यह कार्यक्रम बेहद ही दिलचस्प मोड़ ले रहा है। जहां कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने यह कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आदिवासियों का आदर सम्मान नहीं है। जब उनकी ही कार्यक्रम में उन्हीं के मंत्री को न बुलाया जाए और सिर्फ एक विधायक अपना कार्य कर ले, वह एक बड़ा प्रश्न होगा। जहां आदिवासियों के ही तो की बात करने वाली भाजपा का यह चेहरा और चरित्र बताता है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने घोर निंदा की है और तत्काल इस प्रकार के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।


इस मामले में हमें नहीं है कोई जानकारी : सीईओ
जिला पंचायत सीईओ अंशुमान राज से बात के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि हर जन प्रतिनिधियों का आदर होना चाहिए। यह मामला ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत है, जिसमें आरईएस द्वारा कराया गया था। हमें कन्फर्म जानकारी नहीं है। पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह क्यों नहीं गईं, यह हम नहीं बता सकते। अधोसंरचना मद से राशि जारी हुई है, इस दौरान कई नेता गए थे। हमारी कोशिश रहती है कि सभी की उपस्थिति होनी चाहिए। इसमें क्या त्रुटि हुई क्या गड़बड़ी हुई, अगली बार ऐसा नहीं होगा।

foto

कार्यक्रम करते हुए

foto

 

foto

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed