सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   MP Road Accident News: Bolero fell into ditch in Sidhi four Mahakumbh devotees died and Four injured

MP Road Accident: सीधी में 14 फीट नीचे खाई में गिरी बोलेरो, महाकुंभ जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 17 Feb 2025 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Sidhi Road Accident: सीधी में रात दो बजे हुए इस हादसे की सूचना किसी को नहीं लगी। इससे करीब तीन घंटे तक घायल मौके पर पड़े-पड़े तड़पते रहे। सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने जानकारी लगने पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

MP Road Accident News: Bolero fell into ditch in Sidhi four Mahakumbh devotees died and Four injured
सीधी में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Sidhi Road Accident News: मप्र के सीधी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार देर रात करीब दो बजे जिले के मूड़ा पहाड़ क्षेत्र में हुआ।        

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के जयंत से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जिले के मूड़ा पहाड़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीधी और रीवा जिले की सीमा पर स्थित मूड़ा पहाड़ के सुनसान इलाके में हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के चालक ने अचानक गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह करीब 14 फीट नीचे एक खाई में गिर गई। बोलेरो गाड़ी में आठ लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जिला अस्पताल सीधी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Road Accident News: Bolero fell into ditch in Sidhi four Mahakumbh devotees died and Four injured
बुरी तरह क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

तीन घंटे तक तड़पते रहे घायल 
जानकारी के अनुसार रात दो बजे हुए इस हादसे की सूचना किसी को नहीं लगी। इससे करीब तीन घंटे तक घायल मौके पर पड़े-पड़े तड़पते रहे। सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीधी जिला अस्पताल भेजा गया। जहां, प्राथमिकी उपचार के बाद नौ घायलों को गंभीर हालत में रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस हादसे में जान गंवाने वाले और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी भी जांच की जा रही है।

MP Road Accident News: Bolero fell into ditch in Sidhi four Mahakumbh devotees died and Four injured
खाई में गिरी बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में इनकी हुई मौत

  1. संदीप उर्फ सोनू साहू
  2. प्रमोद यादव
  3. रमाकांत साहू
  4. सुजीत यादव


यह गंभीर रूप से घायल

  1. नीरज वैश्य 
  2. संदीप साहू 
  3. कृष्णा वैश्य 
  4. प्रदीप साहू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed