Sidhi News: चिटफंड घोटाले से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, सैकड़ों पीड़ितों ने सौंपा ज्ञापन
सीधी जिले के सैकड़ों ग्रामीण चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगी का शिकार हुए और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। उन्होंने लाखों रुपये जमा कराए थे, लेकिन कंपनियां फरार हो गईं। कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के अमिलिया, बहरी, हिनौती सहित अन्य ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों लोग बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई।
पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि कई चिटफंड कंपनियों ने उनसे पहले लाखों रुपये जमा कराए और फिर अचानक फरार हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि वे न्याय के लिए कई बार प्रशासन और पुलिस के पास गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते वे कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीधे कलेक्टर से गुहार लगाने को मजबूर हुए।
ये भी पढ़ें- सीधी में यात्रियों से भरी बस पलटी, छह यात्री घायल, कमानी पट्टा टूटने से हुआ हादसा
पूरे जिले में फैला घोटाला, सैकड़ों लोग हुए शिकार
पीड़ित ग्रामीण रवेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यह समस्या सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि पूरे जिले की है। चिटफंड कंपनियों ने लोगों को अधिक ब्याज और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनसे मोटी रकम जमा कराई और अचानक गायब हो गईं। इससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई।
ये भी पढ़ें- सीधी कलेक्टर पर टाइगर रिजर्व में निजी वाहन ले जाने का आरोप, NTCA ने शुरू की जांच
कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सभी आवेदन दर्ज कर लिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द ठगे गए लोगों का पैसा वापस दिलाया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
