सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police took major action on Corex

MP News: मऊगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 370 सीसी कोरेक्स के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

मऊगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। 370 सीसी कोरेक्स के साथ कई तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Police took major action on Corex
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊगंज थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 370 सीसी कोरेक्स बरामद कर नशे के इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम अपराधियों पर सख्ती से शिकंजा कसते रहेंगे और किसी भी कीमत पर अवैध नशे के व्यापार को पनपने नहीं देंगे। हालांकि, गिरफ्तार किए गए तस्करों के हाव-भाव ने सबको चौंका दिया। हिरासत में लेते समय उनके चेहरे पर डर की जगह मुस्कान थी। तस्करों ने पुलिस कस्टडी में जाते हुए कहा, अभी रीवा की जेल जा रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि अपराधियों में प्रशासन का डर क्यों खत्म हो गया है?
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है और पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस तस्करी रैकेट से जुड़े और भी लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। प्रशासन ने जनता को भरोसा दिलाया है कि नशे के कारोबारियों पर लगातार नकेल कसते हुए शहर को इस बुरी लत से मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed