सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rewa news : A 14-year-old girl student lost her life while playing in Rewa

MP News: रीवा में खेल-खेल में 14 वर्षीय छात्रा की चली गई जान, रस्सी का फंदा कसा और फिर लग गई फांसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

रीवा जिले के सपहा गांव में 14 वर्षीय छात्रा शिवानी की खेलते समय फांसी के फंदे में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। माँ सो रही थी, जागने पर बच्ची को लटका पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। गांव में शोक का माहौल है। 

rewa news : A 14-year-old girl student lost her life while playing in Rewa
photo
विज्ञापन

विस्तार

रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के सपहा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा की खेल-खेल में फांसी के फंदे में फंसने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Trending Videos


मां की नींद के दौरान खेलते-खेलते हुआ हादसा
घटना के दौरान मृतका की मां सो रही थी, जबकि शिवानी (मृतका) अन्य बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। प्रत्यक्षदर्शी गुड्डू कोरी ने बताया कि खेलते समय अचानक शिवानी फांसी के फंदे में फंसती चली गई। कुछ समय बाद जब मां की नींद खुली और वह बच्ची को ढूंढते हुए अंदर पहुंची, तो उसे फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फैक्टरियों से माल चुराकर बेचने वाली गैंग का खुलासा, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। परिवारजन आनन-फानन में बच्ची को संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पूरे गांव में फैलते ही मातम पसर गया।

ये भी पढ़ें- होलिका दहन के दौरान आरक्षक पर त्रिशूल से हमला, इलाज के लिए जबलपुर रेफर, आरोपी को तलाश रही पुलिस

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह पूरी तरह से एक हादसा था या कोई और वजह भी इसके पीछे हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed