सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Sidhi Crime: Father murdered child when he cried

Sidhi Crime: बच्चा रोया तो पिता ने दबा दिया गला, खेत में दफनाया मासूम बेटे का शव, इस डर की वजह से कर दी हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 04 Feb 2024 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

सीधी में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को रोता देख उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। गड्ढा खोदकर अपने 10 माह के बेटे की लाश को दफनाया।

Sidhi Crime: Father murdered child when he cried
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को मारकर पास के खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने हत्या के चार दिन बाद मामले का खुलासा किया। 

Trending Videos


पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 29 जनवरी को गिजवार मौहरी टोला में एक बच्चे का शव दिखाई दिया था। वहां मौजूद लोग भी बच्चे के शव की पहचान नहीं कर पाए। चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे की हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बाघेल ने बताया कि हत्या का आरोपी उसका पिता ही है। ग्राम गिजवार सदनिहा टोला का आरोपी पिता प्रदीप सिंह गौड़ पिछले दो वर्ष से अपनी प्रेमिका विभा सिंह गौड़ के साथ सूरत में था। उसको एक बच्चा भी था, जिसकी हत्या हुई है। आरोपी ने यह भी बताया मृतक बच्चा आर्यन सिंह मेरा बेटा था। इस संबंध में प्रदीप सिंह एवं विभा सिंह के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी।

प्रदीप सिंह गौड़ और विभा सिंह गौड़ अपने बच्चे आर्यन सिंह गौड़ को लेकर घर आ रहे थे। रीवा पुराना बस स्टैंड में जाकर विभा ने प्रदीप के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद प्रदीप सिंह गौड़ अपने बेटे आर्यन को लेकर 25 जनवरी को रात करीबन 10.30 बजे अपने घर गिजवार आया। घर के पास पहुंचते हुए बच्चा रोने लगा तो प्रदीप सिंह ने बच्चे आर्यन सिंह को चुप कराने का प्रयास किया। बच्चा चुप नहीं हुआ। प्रदीप सिंह ने गांव और घर के लोगों को बच्चे के बारे में पता चल जाने के डर से आर्यन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव के बलजीत सिंह के खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। उसके कपड़े और दूध का बोतल पास में ही छिपा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed