सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi: Chaos on Ambedkar Jayanti, 50 masked men storm house, assault family, create ruckus at police station

Sidhi: आंबेडकर जयंती पर अमिलिया में मचा बवाल, 50 नकाबपोशों ने घर में घुसकर की मारपीट, थाने में भी मचाया उपद्रव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

अमिलिया में आंबेडकर  जयंती पर निकली रैली के दौरान शुरू हुआ विवाद बड़ी हिंसा में बदल गया, जहां नकाबपोश लोगों ने पहले घर पर हमला किया और फिर थाने तक पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस के साथ मारपीट की।
 

Sidhi: Chaos on Ambedkar Jayanti, 50 masked men storm house, assault family, create ruckus at police station
जयंती पर जंग का मैदान बना अमिलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर हालात पूरी तरह बेकाबू होते नजर आए। अमिलिया क्षेत्र में शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है, जहां भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा, तोड़फोड़ और पुलिस के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है।

Trending Videos


पूरा घटनाक्रम रैली शुरू होने के साथ ही विवाद में बदल गया। जानकारी के मुताबिक अमिलिया में करीब 50 नकाबपोश लोग एक घर के बाहर पहुंचे और पहले बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावर घर में घुस गए और एक ही परिवार के कई लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस हमले में मनी शुक्ला (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रमाकांत शुक्ला (लगभग 80 वर्ष), अर्चना शुक्ला (40 वर्ष) और उनकी पुत्री दिव्यांश शुक्ला (22 वर्ष) भी घायल हुईं। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों को भी नहीं बख्शा गया और घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं को घेरकर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और तनाव पूरे क्षेत्र में फैल गया।

ये भी पढ़ें: खंडवा में कलयुगी बेटे का खौफनाक कांड: शराब पीने के लिए रुपये देने से मां ने किया मना, तो बेटे ने कर दी हत्या

मामला यहीं नहीं थमा, बताया जा रहा है कि इसके बाद भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। थाना परिसर में भी तोड़फोड़ की गई, बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और थाना प्रभारी के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमिलिया थाना सहित कमर्जी थाना, बहरी थाना और सिहावल चौकी की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है और लगातार गश्त की जा रही है।

एहतियातन अमिलिया का पूरा बाजार बंद करा दिया गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। हालात अभी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं बताए जा रहे हैं, हालांकि प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed