सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Board Result: न घर पक्का, न जेब में पैसे… फिर भी बेटे ने किया कमाल; बस से गया कलेक्टर से मिलने टॉपर अभय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 02:56 PM IST
सार

MP Board 10th Result 2026: सीधी के अभय गुप्ता ने आर्थिक तंगी के बावजूद 10वीं में मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। मजदूर पिता के बेटे अभय ने शासकीय स्कूल से पढ़ाई की। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें सफलता दिलाई।
 

विज्ञापन
MP Board 10th Result 2026 Abhay Gupta Secures Second Rank Despite Poverty Inspiring Story from Sidhi
एमपी बोर्ड दसवीं रिजल्ट के दूसरे टॉपर बने अभय गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि हालात कमजोर हों तो हौसले मजबूत होने चाहिए, और इसे सीधी जिले के छात्र अभय गुप्ता ने सच कर दिखाया है। बेहद सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी में पले-बढ़े अभय ने कक्षा दसवीं में पूरे मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।



 

Trending Videos
MP Board 10th Result 2026 Abhay Gupta Secures Second Rank Despite Poverty Inspiring Story from Sidhi
टॉपर अभय गुप्ता का घर - फोटो : अमर उजाला

परिवार की स्थिति और चुनौतियां
अभय गुप्ता, पिता कैलाश गुप्ता के तीन बच्चों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि उनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और वे एक जर्जर घर में जीवन यापन कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Board 10th Result 2026 Abhay Gupta Secures Second Rank Despite Poverty Inspiring Story from Sidhi
अभय के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

खुशी के बीच आर्थिक मजबूरी
पिता कैलाश गुप्ता ने बताया कि बेटे के टॉप करने की खबर से उन्हें बेहद खुशी हुई, लेकिन आर्थिक स्थिति ऐसी है कि वे लोगों को मिठाई तक नहीं खिला सके। जब लोग बधाई देने पहुंचे, उस समय घर में साधारण भोजन की तैयारी चल रही थी, जो परिवार की स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
 

MP Board 10th Result 2026 Abhay Gupta Secures Second Rank Despite Poverty Inspiring Story from Sidhi
अभय गुप्ता का स्कूल - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा का सफर और मेहनत
अभय ने अपनी पढ़ाई शासकीय स्कूल से की और सीधी शहर के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 के छात्रावास में रहकर पढ़ाई की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनका स्वभाव शांत है और वे अधिकतर समय पढ़ाई में ही व्यतीत करते हैं।



पढ़ें- MP Board Result: पन्ना की प्रतिभा बनीं 10वीं में MP की टॉपर, 500 में 499 अंक लाकर रचा इतिहास; IAS बनने का सपना
 

विज्ञापन
MP Board 10th Result 2026 Abhay Gupta Secures Second Rank Despite Poverty Inspiring Story from Sidhi
एमपी बोर्ड 10वीं के दूसरे टॉपर अभय गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

रुचि और व्यक्तित्व की झलक
अभय के चचेरे भाई नीरज गुप्ता के अनुसार, उन्हें शुरू से ही कंप्यूटर में विशेष रुचि रही है। खाली समय में वह कंप्यूटर सीखने में लगे रहते थे। टॉप करने के बाद भी उन्होंने केवल हल्की मुस्कान के साथ प्रतिक्रिया दी और कहा कि अभी अंक कम आए हैं, जो उनके विनम्र स्वभाव को दर्शाता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed