सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bageshwar Dham: इस बार खास होगा बागेश्वर धाम का कन्या विवाह, आठ देशों के राजदूत आएंगे, बुंदेली भाषा में न्योता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 10:41 PM IST
सार

छतरपुर के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर 300 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। आयोजन में संतों और आठ देशों के राजदूतों की उपस्थिति रहेगी। भव्य व्यवस्थाएं, उपहार व 30 हजार की एफडी दी जाएगी। सुरक्षा और स्वास्थ्य के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri is getting 300 girls married at Bageshwar Dham, preparations underway
बाबा बागेश्वर धाम में कन्या विवाह में तैयारियां जारी हैं। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कन्या विवाह महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार धाम में 300 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले सात वर्षों से लगातार गरीब परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह कराते आ रहे हैं, और हर वर्ष यह आयोजन भव्यता के नए आयाम छू रहा है।


आठ देशों के राजदूत होंगे शामिल
इस बार का आयोजन कई मायनों में खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है। आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है, क्योंकि इस सामूहिक विवाह में एक बेटी नेपाल देश से भी शामिल हो रही है। इसके साथ ही संत-महात्माओं की पावन उपस्थिति और आठ देशों के राजदूतों के शामिल होने की संभावना ने कार्यक्रम को वैश्विक पहचान दिला दी है। बागेश्वर धाम परिसर को भव्य सजावट से सुसज्जित किया गया है और विवाह मंडपों को आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है।

 
Trending Videos
Dhirendra Shastri is getting 300 girls married at Bageshwar Dham, preparations underway
बागेश्वर धाम में तैयारियां जारी हैं। - फोटो : अमर उजाला
इस बार विशेष होगा भोज
धाम में हजारों श्रद्धालुओं और बरातियों के आगमन को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भोजन प्रसादी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बरातियों के स्वागत में लड्डू, पेड़े, खीर-पूड़ी सहित पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। विशाल भंडारे की तैयारी की जा रही है, जहां श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन भी सतर्क है और पुलिस बल के साथ स्वयंसेवकों की टीम तैनात की गई है।



बुंदेली भाषा में लोगों को आने का निमंत्रण
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर बुंदेली भाषा में प्रदेश और देशवासियों को इस पुण्य आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि यह केवल विवाह नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि जिन बेटियों के माता-पिता आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उनके लिए बागेश्वर धाम परिवार बनकर खड़ा है। हर बेटी को सम्मानपूर्वक विदा करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhirendra Shastri is getting 300 girls married at Bageshwar Dham, preparations underway
शादी की तैयारी में जगह जगह प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
समाज में सकारात्मक संदेश का न्यौता
सामूहिक विवाह के माध्यम से न केवल दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर प्रहार किया जा रहा है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दिया जा रहा है। धाम की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया जाएगा, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत ससम्मान कर सकें।

महाशिवरात्रि पर होगा कन्या विवाह का आयोजन
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित यह कन्या विवाह महोत्सव श्रद्धा, सेवा और संस्कार का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। बुधवार को मीडिया संवाद के माध्यम से हल्दी से पाणिग्रहण संस्कार तक की जानकारी से अवगत कराया। महाराज जी ने बताया कि अमेरिका सहित आठ देशों के राजदूत बेटियों को आशीर्वाद देने बागेश्वर धाम आ रहे हैं। इसके अलावा देशभर के महापुरुष, प्रख्यात संत एवं राजपीठ के लोग भी बेटियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय सप्तम कन्या विवाह महोत्सव में 3 दिन का विशेष उत्सव आयोजित हो रहा है। 13 से 15 फरवरी तक का समय विशेष उत्सव का है। 13 फरवरी को हल्दी की रस्म होगी। 14 फरवरी को मेहंदी की रस्म और 15 फरवरी को विवाह होगा। दूर की बेटियों को एक दिन पहले बुलवाया गया है।

 
Dhirendra Shastri is getting 300 girls married at Bageshwar Dham, preparations underway
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री सारी तैयारियों पर खुद नजर रख रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
देश विदेश से आएंगे लोग 300 कन्याओं का होगा विवाह
देश-विदेश से आने वाले अतिथियों की उपस्थिति में यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी एक मिसाल कायम करेगा। फिलहाल बागेश्वर धाम पूरी तरह सज-धज कर तैयार है।

इस बार विशेष मिलेगा उपहार
बेटियों को उपहार के रूप में श्री बालमुकुंद भगवान का विग्रह, बालाजी सरकार का विग्रह, श्री रामचरितमानस, वस्त्र, श्री बागेश्वर धाम कैलेंडर, गाय बछड़ा दिए जाएंगे इसके अलावा अन्य सामग्री में मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नाक की कील, कान की बाली टॉप्स, 7 साड़ियों का सेट, चांदी का सिक्का, श्रीफल चांदी कवर सहित, श्रृंगार दानी, चूड़ी सेट, डबल बेड, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, गद्दे तकिया कवर सहित, बेडशीट, कंबल, ट्रॉली बैग, कलर एलइडी टीवी, सिलाई मशीन, सीलिंग फैन, वॉटर हिटर, इलेक्ट्रिक प्रेस, दीवाल घड़ी, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, बर्तन सेट, प्रेशर कुकर, कलश स्टील, टिपारा, सूपा, खिचड़ी, बेला कांसा, मिक्सर ग्राइंडर, पानी का थर्मस, स्टील जग, लेडीज पर्स, रोल गोल्ड अंगूठी, अल्युमिनियम का मग्गा शामिल है। इस बार 30 हजार की एफडी की जा रही है जो वर और वधू के संयुक्त नाम से होगी।

 
विज्ञापन
Dhirendra Shastri is getting 300 girls married at Bageshwar Dham, preparations underway
मैदानी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। - फोटो : अमर उजाला
सेहत का भी खास ख्याल
राजनगर बीएमओ और बागेश्वर धाम में स्वास्थ व्यवस्था प्रभारी अवधेश चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर और CMHO के निर्देशानुसार बागेश्वर धाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां सुबह, दोपहर और रात की तीन शिफ्टों में लगभग 45 से 50 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय और ड्रेसर शामिल हैं। धाम में एक अस्थायी अस्पताल भी तैयार किया गया है जहां ऑक्सीजन, पलंग और आपातकालीन दवाओं की पूरी सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में यहां 6 बेड की व्यवस्था है जिसे आवश्यकतानुसार 10 बेड तक बढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभी 2 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं, जिनकी संख्या 12 से 14 फरवरी के दौरान भीड़ बढ़ने पर बढ़ाकर 5 कर दी जाएगी। किसी भी गंभीर मरीज को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत जिला चिकित्सालय छतरपुर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed