सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Heat Intensifies in Madhya Pradesh; Mercury Crosses 41 Degrees; Heatwave Alert Issued for Se

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में तेज हुई गर्मी, पारा 41 डिग्री के पार, 16 अप्रैल से कई जिलों में लू का अलर्ट

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 14 Apr 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में गर्मी ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। रतलाम सबसे ज्यादा गर्म रहा, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 

MP Weather Today: Heat Intensifies in Madhya Pradesh; Mercury Crosses 41 Degrees; Heatwave Alert Issued for Se
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं। सोमवार को रतलाम सबसे ज्यादा तपता रहा, जहां पारा 41.2 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। मौसम विभाग ने साफ संकेत दे दिए हैं कि 16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर तेज होने वाला है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
Trending Videos


 इन जिलों में चलेगी लू, अलर्ट जारी
16 और 17 अप्रैल को रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहर भी गर्म हवाओं की चपेट में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में 40 के आसपास पहुंचा तापमान
रतलाम: 41.2 डिग्री
नर्मदापुरम: 40.8 डिग्री
धार: 40.4 डिग्री
खरगोन, मंडला: 40 डिग्री
बैतूल: 39.5 डिग्री
शाजापुर: 39.3 डिग्री
खजुराहो, छिंदवाड़ा: 39.2 डिग्री
खंडवा: 39.1 डिग्री
मलाजखंड, रायसेन: 39 डिग्री
बड़े शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा (39.2 डिग्री), जबकि भोपाल और इंदौर में 38.8 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री दर्ज हुआ।

 कमजोर सिस्टम भी नहीं देगा राहत
15 अप्रैल से एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव जरूर होगा, लेकिन यह इतना कमजोर रहेगा कि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। उल्टा, इसके बाद तापमान और चढ़ने के आसार हैं। यानी आने वाले दिनों में ‘हीट वेव’ का लंबा दौर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-डॉक्टर की महिला मित्र ने ही कराई थी लूट, दो गिरफ्तार; दो की तलाश जारी


 अप्रैल की शुरुआत रही अलग, अब बदला मिजाज
इस बार अप्रैल के पहले 9 दिन सामान्य से अलग रहे। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी को थामे रखा। करीब 45 जिलों में बारिश दर्ज हुई, जबकि 15 से ज्यादा जिलों में ओले गिरे। ग्वालियर में सबसे ज्यादा वर्षा हुई। लेकिन अब मौसम ने करवट बदल ली है और अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में परंपरागत तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें-राजेंद्र भारती का पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप, CBI जांच की मांग, बोले- राजनीतिक बदले की कार्रवाई

लू से बचाव के लिए एडवाइजरी
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
- दोपहर में धूप से बचें
- हल्के और सूती कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
- बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed