{"_id":"678e8a1bca9a8e19ee09e894","slug":"sidhi-news-a-person-was-beaten-with-shoes-after-being-thrown-into-a-pit-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: गड्ढे में डालकर व्यक्ति के साथ जूते से की मारपीट, थाना प्रभारी ने कहा- जांच के बाद करेंगे केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: गड्ढे में डालकर व्यक्ति के साथ जूते से की मारपीट, थाना प्रभारी ने कहा- जांच के बाद करेंगे केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार
सीधी में साइड न देने पर हुए विवाद में 7-8 लोगों ने आदित्य पति त्रिपाठी को गड्ढे में डालकर जूते, चप्पलों और पत्थरों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हुआ। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 4 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है।
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीधी शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जहां एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के साथ बुरी तरह मारपीट हो रही है जहां उसे गड्ढे में डालकर उसे जूते और चप्पलों तथा पत्थरों से पीटा गया है। मारपीट में वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल सीधी में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
दरअसल यह पूरा मामला सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे का है। जहां शहर के ही रहने वाले आदित्य पति त्रिपाठी अपने ऑफिस जा रहे थे। सभी गोपाल दास बांध के पास ही साइड ना देने की बात पर विवाद हो गया। विवाद गाली गलौज से बढ़कर इतना ज्यादा हो गया कि 7 से 8 लोगों ने उन्हें गड्ढे में डालकर जूते से और चप्पलों के साथ ही पत्थरों से पिटाई कर दी। जिसका घायल आदित्य पति त्रिपाठी के साथ ही शिवकुमार विश्वकर्मा ने वीडियो बना लिया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है। लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा अभी 4 घंटे बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
जब इस पूरे मामले में थाना प्रभारी जमोड़ी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी से जानकारी चाहिए गई तब उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है, हम जांच कर रहे हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम उनका बयान और कथन लेंगे। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X