Sidhi: गर्दन पर वार से गिरे बाइक सवार पुजारी, सीने में आठ प्रहार कर उतारा मौत के घाट; नाराज ग्रामीणों का अनशन
Sidhi Crime: सीधी के कुसमी में 75 वर्षीय पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोपी पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू किया है। फिलहाल पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में तहसील रोड पर 75 वर्षीय पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की जघन्य हत्या कर दी गई। वे कुसमी तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से सेवा दे रहे थे। घटना उस समय हुई जब वे रोज की तरह पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे।
चलती मोटरसाइकिल पर धारदार हथियार से वार
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने चलती मोटरसाइकिल पर बैठे पुजारी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक हमलावर इसके बाद भी नहीं रुका और उनके सीने पर लगातार प्रहार किए।
परिजनों ने लगाए यह आरोप
मृतक के भतीजे धीरेस कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके चाचा शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही उनके चाचा मोटरसाइकिल से कुछ दूरी आगे बढ़े, आरोपी लाला केवट ने अचानक गर्दन पर वार कर दिया। धीरेस के अनुसार गिरने के बाद आरोपी ने सीने में करीब आठ बार वार किए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
हत्या के कारणों पर अलग-अलग दावे
एडवोकेट राजेंद्र तिवारी ने दावा किया कि आरोपी ब्राह्मण समाज के प्रति बैर रखता था और पंडित जी की उससे कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही संभव होगा।
पढ़ें- Shahdol News: सरकारी चिकित्सक निजी अस्पताल में कर रहा इलाज, सीएमएचओ ने कहा होगी कार्रवाई
विरोध में उतरे नाराज ग्रामीण
घटना के बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी के घर को गिराने की मांग की है और कहा है कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। कुछ ग्रामीणों द्वारा अनशन शुरू किए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस ने क्या बताया?
इस पूरे घटनाक्रम पर एडिशनल एसपी सीधी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
