सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   T28 and her family go out on a morning walk in sidhi

Sidhi News: मॉर्निंग वॉक पर निकली T28 और उसकी फैमिली, खतरे को सूंघकर कर रही दल का नेतृत्व

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Sidhi: संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सोमवार की सुबह T28 बाघिन और उसके फैमिली की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जहां बाघिन अपने फैमिली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई है।

T28 and her family go out on a morning walk in sidhi
मॉर्निंग वॉक पर निकली T28 - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में T28 बाघिन का जलवा लगातार बरकरार है। जहां आज सोमवार की सुबह T28 बाघिन और उसके फैमिली की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जहां बाघिन अपने फैमिली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई है। सबसे खास बात यह है कि वह अपने आप को तो बचा सकती है, लेकिन अपने फैमिली को बचाने के लिए वह खतरे को सूंघकर इस बात का अंदाजा लगा रही है कि कोई खतरा आगे तो नहीं है। जिसका फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और यह खूब सुर्खिया भी बटोर रहा है।
Trending Videos


फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाघिन ने अपने तीन अन्य शावकों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई है, उसके साथ उनके बच्चे पीछे पीछे जा रहे हैं। जिसका पर्यटकों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। वायरल फोटो में इसकी छवि साफ और स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले में सीसीएफ अमित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि जंगली जानवर खतरे को सूंघ कर पता लगा सकते हैं किसी के आने जाने का एहसास वह सिर्फ अपनी नाक के द्वारा कर सकते हैं। इसलिए अक्सर ऐसा होता है कि जब खतरा पास आना होता है तब वह सूंघकर उसका पता लगा लेती है। इसलिए बाघिन भी अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाती है। फिलहाल संजय टाइगर रिजर्व के लिए यह खुशियों वाली बात है कि पर्यटकों को आसानी से अब बाघ और बाघिन देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed