फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves stole the ration of two hundred and fifty families in sidhi

Sidhi News: 250 परिवार का राशन चुराकर ले गए चोर, राशन की दुकान में हुई चोरी; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Thu, 21 Nov 2024 05:29 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 05:29 PM IST
सार

Sidhi News: राशन की दुकान पर 32 क्विंटल चावल, 39 क्विंटल गेहूं, 35 किलो नमक की चोरी हुई है, जिसकी जानकारी स्थानीय व्यक्ति रामफल सिंह ने कोटेदार को आज गुरुवार के दिन दोपहर 1 बजे दी है।

विज्ञापन
Thieves stole the ration of two hundred and fifty families in sidhi
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्दाडीह में राशन की दुकान मे चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। राशन की दुकान पर 32 क्विंटल चावल, 39 क्विंटल गेहूं, 35 किलो नमक की चोरी हुई है, जिसकी जानकारी स्थानीय व्यक्ति रामफल सिंह ने कोटेदार को आज गुरुवार के दिन दोपहर 1 बजे दी है।
विज्ञापन


रामफल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार की दोपहर में 1 घर से बाहर कोटा की तरफ गया, तभी देखा कि कोटा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सारा राशन गायब था। इसके बाद मैंने फोन से सूचना राकेश सिंह कोटेदार को दी। जहां जानकारी मिलते ही 15 मिनट के अंदर ही वो मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन


कोटेदार राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि लगभग ढाई सौ परिवार के लिए अभी राशन रखा हुआ था, जिसे लोगों में बांटना था। जहां आज मुझे जानकारी लगी कि कोटा से सारा राशन चोरी हो गया है। कोटा गांव से कुछ दूरी पर है, जिसकी वजह से यहां कम लोग आ जा पाते हैं। जिसकी वजह से किसी ने यह बड़ा अपराध किया है और गरीबों का राशन चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि राशन की दुकान में चोरी की जानकारी मिली थी, जिस पर हमने बीट प्रभारियों को मौके पर भेज दिया है और हम चोरी किए हुए सामान तथा चोर का पता लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed