Singrauli News: फुटबॉल खेलने निकला 15 वर्षीय किशोर कुंड में डूबा, दूसरे दिन मिला शव
Singrauli News: सिंगरौली में रविवार को फुटबॉल खेलने निकला 15 वर्षीय किशोर गुलाम वारिस संदिग्ध परिस्थितियों में कुंड में डूब गया। सोमवार सुबह उसका शव बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में शोक फैल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रविवार को घर से फुटबॉल खेलने निकला 15 वर्षीय किशोर गुलाम वारिस संदिग्ध परिस्थितियों में कुंड में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक गुलाम वारिस, मोहम्मद जुल्फिकार का इकलौता पुत्र था और क्राइस्ट ज्योति स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन भी है।
दोस्तों के साथ निकला था घर से
परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 6 बजे गुलाम वारिस अपने दोस्तों अभिनेन्द्र, प्रतीक और रवि के साथ फुटबॉल खेलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह झिगुरदा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बने कुंड में नहाने चला गया।
सुबह करीब 9 बजे जब उसके पिता धनबाद से लौटे तो गुलाम घर पर नहीं मिला। उन्होंने उसे फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद दोस्तों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में उनके परिजनों से जानकारी मिलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की गई।
फुटबॉल मिलने से गहराया शक
परिजनों का शक तब और गहरा गया जब घटनास्थल से काफी दूर सड़क किनारे गुलाम वारिस का फुटबॉल पड़ा मिला। जबकि उसके दोस्तों का कहना है कि उसे बचाने के प्रयास में फुटबॉल पानी में फेंका गया था। परिवार का आरोप है कि दोस्तों द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
ग्रामीणों ने की रातभर तलाश
रविवार देर शाम तक स्थानीय लोग मोरवा से दूर जंगलों के बीच बने कुंड में टायर की नाव के सहारे तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह बनारस से एनडीआरएफ टीम के आने की प्रतीक्षा के बीच परिजनों ने एक बार फिर स्वयं सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान करीब 8:30 बजे कुंड से किशोर का शव बरामद कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: दवा के लिए निकले थे, मौत ने रोक लिया रास्ता; हादसे में गई चाचा की जान, जिंदगी की जंग लड़ रहे भतीजे
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर अनपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि परिजनों ने मोरवा थाने में पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चूंकि घटनास्थल उत्तर प्रदेश क्षेत्र में आता है, इसलिए मामले की जांच अनपरा पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X