फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Adarsh Ward of Singrauli Municipal Corporation was exposed when a tractor trolley

Singrauli: निगम के आदर्श वार्ड की खुली पोल, ईट से लोड ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर धंसी; तस्वीर ने खड़े किए सवाल

Sat, 21 Feb 2026 09:13 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 09:13 PM IST
सार

सिंगरौली जिला के नगर निगम वार्ड 40 में खराब सड़क निर्माण की पोल उस समय खुल गई जब डीएवी रोड पर लाल ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क में धंस गई। हाल ही में बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Adarsh Ward of Singrauli Municipal Corporation was exposed when a tractor trolley
ईट से लोड ट्रैक्टर ट्राली रोड में धसी

विस्तार

सिंगरौली जिले के नगर निगम वार्ड 40 में शनिवार को सड़क की खराब स्थिति ने हड़कंप मचा दिया। जब एक ट्रैक्टर ट्राली धंसी सड़क पर फंस गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ड 40 के डीएवी रोड पर लाल ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर धंस गई।
विज्ञापन


हादसा यहां इस लिए चिंताजनक है क्योंकि यह सड़क हाल ही में बनाई गई थी। लेकिन कमजोर निर्माण के कारण ही एक पहिया धंस गया और ट्राली झुक गई। गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं। यह सड़क आदर्श वार्ड का दर्जा प्राप्त है, लेकिन जगह-जगह गड्ढों और जर्जर हालात के चलते आम जन का आवागमन मुश्किल हो गया। भारी वाहन जैसे ट्रैक्टर ट्राली भी सुरक्षित ढंग से नहीं चल पा रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore Violence : इंदौर में सियासी हिंसक झड़प, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा है कि लंबे समय से सड़कें खराब हैं। लेकिन नगर निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। डीएवी मार्ग पर दर्जनों विद्यालय स्थित हैं और इस खराब स्थिति के कारण बच्चों और आम लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग परेशान हैं कि आदर्श वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी क्यों की जा रही है।  स्थानीय लोगों का बड़ा सवाल यह है कि जर्जर सड़कों की जिम्मेदारी किसकी है और नगर निगम कब तक सही मायने में ठोस कदम उठाएगा। 

सिंगरौली के वार्ड 40 की यह सड़क समस्या सिर्फ एक ट्रैक्टर ट्राली का धंसना ही नहीं है, बल्कि यह उस बड़े मुद्दे की निशानी है जहां जनता बार-बार शिकायत करती रही है लेकिन सुधार नहीं होता। अब देखना होगा कि नगर निगम कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed