सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli: Bank Heist Conspiracy Hatched from Beur Jail, Two Accused Arrested from Bihar, Mastermind Exposed

सिंगरौली बैंक डकैती: बेऊर जेल से रची गई लूट की साजिश, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

सिंगरौली में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस हाई-प्रोफाइल वारदात की साजिश जेल के अंदर से रची गई थी, जिसमें अब बिहार से दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं।

Singrauli: Bank Heist Conspiracy Hatched from Beur Jail, Two Accused Arrested from Bihar, Mastermind Exposed
बैंक लूट कांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के वैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल को हुई सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साजिश में शामिल दो और आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चन्दन उर्फ चईया यादव (21) और गुलशन (19) निवासी खीरूबिगहा, थाना नगरनौसा, जिला नालंदा के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Trending Videos


पुलिस जांच में सामने आया कि पहले से गिरफ्तार आरोपी कमलेश ने फंटूस, पंकज, राजेश और छोटू के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी साजिश रचने और लूट के माल को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Datia News: दतिया में महुअर नदी में डूबे दो सगे भाई-बहन, खेलते-खेलते पहुंच गए थे किनारे पर

पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बड़ा खुलासा हुआ है कि इस पूरी डकैती का मास्टर माइंड सुबोध सिंह है, जो फिलहाल बेऊर जेल में बंद है। उसने उड़ीसा की कुचिंडा जेल में बंद अपने सहयोगी पीयूष जायसवाल के जरिए इस वारदात को अंजाम दिलाया।

इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत और पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने विशेष टीम का गठन किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

क्या है मामला?
गौरतलब है कि 17 अप्रैल को वैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की लूट की थी। घटना के दौरान फायरिंग भी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। वारदात के बाद पूरे सिंगरौली जिले में हाई अलर्ट जारी कर पुलिस ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया था। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित गैंग ऑपरेशन का प्रतीत हुआ, जिसमें बाहरी राज्यों के अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी। बाद में पुलिस ने बिहार और अन्य जगहों से इस डकैती में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed