सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Workers enraged after worker's death, case of Adani Group's Bandhura power plant Arson in power make office

Singrauli News: सिंगरौली में श्रमिक की मौत के बाद बवाल, गुस्साए मजदूरों ने कंपनी ऑफिस में की आगजनी व तोड़फोड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंगरौली जिले के बंधौरा क्षेत्र में एक श्रमिक की मौत के बाद मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए श्रमिकों ने अडानी ग्रुप की पॉवर मेक कंपनी के कार्यालय में आगजनी कर दी और कई वाहनों में तोड़फोड़ की है। पढ़ें पूरी खबर

Workers enraged after worker's death, case of Adani Group's Bandhura power plant Arson in power make office
श्रमिकों का प्रदर्शन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिंगरौली जिले के बन्धौरा क्षेत्र में पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। यहां पर श्रमिकों के प्रदर्शन के कारण हालात तनावपूर्ण हैं। एक श्रमिक की मौत के कारण गुस्साएं मजदूरों ने  कंपनी के कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की है। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की हुई है। 
Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक श्रमिक की मौत की सूचना अन्य श्रमिकों को मिली। इस पर यहां के मजदूर आग बबूला हो गए। उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा मामले को दबाने और शव को छुपाने की कोशिश की गई। इसी बात को लेकर श्रमिकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आक्रोशित मजदूरों की भीड़ उग्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी पुलिस बल तैनात
गुस्साए श्रमिकों ने पॉवर मेक कंपनी के कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  


ये भी पढ़ें- Ujjain News: सबसे कम उम्र की महाकाली नंदगिरी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, अघोर साधना से चर्चा में आईं

कंपनी प्रबंधन ने जानें क्या कहा?
वहीं, प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है। श्रमिकों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि मजदूर की मौत उसके आवास पर हुई है। मौत की वजह हार्ट फेल है हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। श्रमिक की मौत के मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed