{"_id":"693e795c6f04fa9c500f4738","slug":"50-boxes-of-liquor-recovered-from-a-closed-dhaba-in-tikamgarh-many-questions-raised-by-the-excise-department-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: ढाबे से शराब बरामदगी पर उठे सवाल, आबकारी विभाग की कार्रवाई संदेह के घेरे में; संचालक ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: ढाबे से शराब बरामदगी पर उठे सवाल, आबकारी विभाग की कार्रवाई संदेह के घेरे में; संचालक ने लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार
टीकमगढ़ में एक बंद पड़े ढाबे से 50 पेटी शराब की बरामदगी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद अब खुद विभाग की स्वीकारोक्ति से पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं।
आबकारी इंस्पेक्टर विजय सिंह चंदेल मामले पर जानकारी देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
टीकमगढ़ में बंद पड़े एक ढाबे से 50 पेटी शराब बरामद होने का मामला अब संदेह के घेरे में आ गया है। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद खुद आबकारी इंस्पेक्टर विजय सिंह चंदेल ने शनिवार को स्वीकार किया कि पुरानी टिहरी रोड स्थित यह ढाबा कई महीनों से बंद है और उसके मुख्य गेट पर ताला भी नहीं लगा था। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति ढाबे के भीतर शराब रख सकता है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर यह जांच की जा रही है कि शराब किसने और कब वहां रखी।
शुक्रवार को आबकारी टीम ने इस ढाबे से लगभग 50 पेटी देशी शराब जब्त की थी। कार्रवाई के बाद ढाबा संचालक रुद्र तोमर ने एक वीडियो जारी कर पुलिस और आबकारी विभाग पर मिलीभगत कर फर्जी कार्रवाई करने का आरोप लगाया। तोमर का कहना है कि यह दबाव बनाने की कोशिश है ताकि वे लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत वापस ले लें।
ये भी पढ़ें- MP News: कल का 'ब्लैक स्पॉट' कैसे बन गया 'रेड कारपेट'? देशभर में भोपाल-जबलपुर हाईवे की चर्चा, क्या है खास
रुद्र तोमर ने 5 जून 2025 को कोतवाली टीकमगढ़ के तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और रंगदारी समेत गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर लोकायुक्त पुलिस सागर ने मामला दर्ज किया, जिसके बाद पंकज शर्मा को हटाकर भोपाल अटैच कर दिया गया। तोमर का आरोप है कि इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। अब आबकारी विभाग ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X