सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   A minor dispute took a violent turn when five members of a family were attacked inside their home in Tikamgarh

Tikamgarh News: एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला, इलाज जारी; रॉड व डंडे लेकर समूह में आए थे गुंडे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Dec 2025 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ में कार की टक्कर को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों, बच्चों और बुजुर्गों समेत के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

A minor dispute took a violent turn when five members of a family were attacked inside their home in Tikamgarh
एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ में कार टकराने के एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Trending Videos


मंडी रोड निवासी संजू रावत ने अस्पताल में भर्ती रहते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आई एक कार ने उनके घर के बाहर खड़ी कार और मकान की दीवार में जोरदार टक्कर मार दी। तेज आवाज सुनकर संजू घर से बाहर निकले तो देखा कि कार में सवार एक युवक शराब के नशे में धुत था। जब संजू ने उससे टक्कर मारने का कारण पूछा, तो युवक गाली-गलौज करने लगा और मोबाइल फोन से अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में करीब 8 से 10 युवक लोहे की रॉड, डंडे और स्टिक लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने बिना किसी बात के संजू रावत, उनके छोटे भाई सोनू रावत, 11 वर्षीय भतीजे तथा माता-पिता पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान संजू के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पिता के पैर में फ्रैक्चर हो गया। मां, भाई और भतीजे को भी अंदरूनी चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: कल का 'ब्लैक स्पॉट' कैसे बन गया 'रेड कारपेट'? देशभर में भोपाल-जबलपुर हाईवे की चर्चा, क्या है खास

घटना के बाद देर रात पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने ब्रजेश यादव, देवू उर्फ देवेंद्र यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि घायलों की एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर लगाई गई धाराओं में और बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed