फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A person was shot dead during a 'kanya bhoj' (a ritual feast for young girls); the police are investigating.

एमपी: टीकमगढ़ में कन्या भोज के दौरान फायरिंग, तुलसी अहिरवार की मौत; पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

Fri, 23 Oct 2026 11:49 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 11:49 AM IST
सार

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा गांव में कन्या भोज के दौरान फायरिंग में तुलसी अहिरवार की मौत हो गई। परिजनों ने तीन से चार लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुरानी रंजिश के पहलू की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
A person was shot dead during a 'kanya bhoj' (a ritual feast for young girls); the police are investigating.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा गांव में कन्या भोज के दौरान फायरिंग में तुलसी अहिरवार की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, तीन से चार हमलावरों ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


कन्या भोज के दौरान अचानक फायरिंग
मृतक के परिजनों के अनुसार, गांव में कन्या भोज का कार्यक्रम चल रहा था। तुलसी अहिरवार भी वहां बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन से चार लोग मौके पर पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने करीब तीन गोलियां चलाईं, जो तुलसी के पेट में लगीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


पढ़ें:  खेलते-खेलते नाले में गिरीं दो मासूम बच्चियां, एक की मौत; दूसरी की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर वारदात के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कन्या भोज जैसे सामाजिक आयोजन के दौरान हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस फायरिंग के कारणों, आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed