फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Class 12 student consumes poison after police fail to register a case; admitted to district hospital

Tikamgarh News: मामले पर कार्रवाई नहीं होने से आहत 12वीं की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस पर गंभीर आरोप

Fri, 07 Aug 2026 01:49 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 01:49 PM IST
सार

टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 12वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Class 12 student consumes poison after police fail to register a case; admitted to district hospital
पुलिस अधीक्षक कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित रूप से पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छात्रा का आरोप है कि कुछ समय पहले एक युवक उसे अपने साथ ले गया था। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर लौट आई। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई दिनों तक दिगौड़ा थाने के चक्कर लगाए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बताया गया कि छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को भी लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि दिगौड़ा पुलिस ने छात्रा के पिता के आवेदन पर केवल गुमशुदगी दर्ज की थी, जबकि छात्रा के अनुसार उसके साथ गंभीर घटना हुई थी। लगातार न्याय नहीं मिलने और कार्रवाई में देरी से परेशान होकर गुरुवार शाम छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन छात्रा को तत्काल टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने वाली छात्रा का उपचार जारी है। उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


ये भी पढ़ें- बड़वानी में दर्दनाक घटना: महिला ने दो मासूम बच्चों संग 60 फीट गहरे कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

यदि स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता या हालत बिगड़ती है तो उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है। मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की सच्चाई और छात्रा के आरोपों की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed