MP News: टीवी चैनल के डिबेट कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े, एक दूसरे पर चलाई कुर्सियां
Tikamgarh: नजर बाग में शनिवार की रात 8 बजे एक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस डिबेट कार्यक्रम में अचानक भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। देखते ही देखते वहां जमकर लात घूंसे और कुर्सियां चलने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ शहर के नजर बाग में शनिवार की रात 8 बजे एक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।अचानक बेरोजगारी के मुद्दे पर एक बेरोजगार युवक ने जब सवाल खड़ा किया तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भड़क गए। इसके बाद दोनों तरफ से लात घूंसों के साथ-साथ कुर्सियां भी चली। इतना ही नहीं दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को कुर्सियां भी मारी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया।
दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हुए घायल
इधर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन ने बताया कि इस घटनाक्रम में उनके यानी कांग्रेस के करीब 8 से 10 कार्यकर्ता घायल हुए हैं और वह लिखित में पुलिस को सूचना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी द्वारा जिस तरह से अचानक हमला बोला गया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि वह अपनी हार से बौखला गए हैं। टीकमगढ़ जिला भाजपा के प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि वहां पर एक युवक बाबर खान खड़ा था, जो सीधे मोदी को गाली देने लगा। इसके बाद मामला बढ़ गया और इस मारपीट में भाजपा के 5 से 6 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ में आवेदन दिया गया है।
