{"_id":"6a75e62af03600560c00f577","slug":"the-body-of-a-class-12-student-who-had-gone-missing-on-thursday-afternoon-was-found-in-a-pond-in-tikamgarh-on-friday-evening-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4586685-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: घर से निकली 12वीं की छात्रा नहीं लौटी, अगले दिन महेंद्र सागर तालाब में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: घर से निकली 12वीं की छात्रा नहीं लौटी, अगले दिन महेंद्र सागर तालाब में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 08 Aug 2026 10:18 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:18 AM IST
सार
टीकमगढ़ में गुरुवार से लापता 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का शव शुक्रवार शाम महेंद्र सागर तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ शहर में एक दिन पहले लापता हुई 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का शव शुक्रवार शाम महेंद्र सागर तालाब में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव की पहचान गुरुवार से लापता छात्रा के रूप में की।
जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ शहर निवासी 12वीं की छात्रा गुरुवार दोपहर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रात करीब आठ बजे कोतवाली पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी।
सागर तालाब में तैरता हुआ मिला शव
जांच के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में छात्रा दोपहर के समय अकेले जाती हुई दिखाई दी, लेकिन उसके बाद उसकी गतिविधियों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे महेंद्र सागर तालाब में एक युवती का शव तैरता हुआ दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान के लिए परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन
'मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा'
परिजनों ने शव की पहचान गुरुवार से लापता छात्रा के रूप में की। कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी की सूचना गुरुवार रात प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- Ujjain News: महाकाल दरबार में सीएम मोहन यादव, महिलाओं को रोजगार और न्यायिक व्यवस्था को मिली नई सौगात
थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा नाबालिग थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।