{"_id":"69aa8f703bbf36c9530900c9","slug":"idols-found-in-sacks-outside-the-temple-niwari-news-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4019421-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP: बोरे में मिलीं 400 साल पुरानी मूर्तियां, अष्टधातु से निर्मित 5 प्रतिमाएं मिलने से सनसनी; सिर पर गहरे निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: बोरे में मिलीं 400 साल पुरानी मूर्तियां, अष्टधातु से निर्मित 5 प्रतिमाएं मिलने से सनसनी; सिर पर गहरे निशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार
ओरछा थाना क्षेत्र के बागन गांव में मंदिर के पास एक बोरे में भगवान की पांच प्रतिमाएं मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने प्रतिमाओं को मंदिर में सुरक्षित रख दिया है और पूरे मामले को लेकर चर्चा जारी है।
बोरे में मिली देवी-देवताओं की मूर्तियां।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागन गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह ग्रामीणों को गांव के पास स्थित एक मंदिर के बाहर एक बोरा रखा मिला। उत्सुकतावश जब ग्रामीणों ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें भगवान की पांच प्रतिमाएं रखी हुई थीं। प्रतिमाएं देखकर ग्रामीण अचंभित रह गए और देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव और आसपास के इलाके में फैल गई।
Trending Videos
बोरे में मिली देवी-देवताओं की मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार बोरे में कुल पांच मूर्तियां थीं। इनमें एक प्रतिमा भगवान गणेश की बताई जा रही है, जबकि अन्य चार प्रतिमाएं अलग-अलग देवी-देवताओं की हैं। प्रतिमाओं को ध्यान से देखने पर कुछ मूर्तियों के सिर पर आरी जैसे किसी धारदार औजार से काटे जाने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोरे में मिली देवी-देवताओं की मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें: Khandwa News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद थाने में हंगामा, आरोपी गिरफ्तार, 47 पर मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए सभी प्रतिमाओं को गांव के पास पहाड़ी के नीचे स्थित दांत देवी मंदिर में सुरक्षित रख दिया, जहां उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है।
बता दें कि यह सभी मूर्तियां आज से करीब 3 माह पहले मिली थी, जो मंदिर में रखी हुई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए सभी प्रतिमाओं को गांव के पास पहाड़ी के नीचे स्थित दांत देवी मंदिर में सुरक्षित रख दिया, जहां उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है।
बता दें कि यह सभी मूर्तियां आज से करीब 3 माह पहले मिली थी, जो मंदिर में रखी हुई हैं।
बोरे में मिली देवी-देवताओं की मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
इधर गांव में इन मूर्तियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कुछ ग्रामीणों का दावा है कि ये प्रतिमाएं गांव के पास किसी स्थान पर खुदाई के दौरान मिली थीं। बताया जा रहा है कि खुदाई करने वाले व्यक्ति के परिवार में अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे वह भयभीत हो गया और रात के समय इन प्रतिमाओं को बोरे में भरकर मंदिर के पास रख गया। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बोरे में मिली देवी-देवताओं की मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि मूर्तियां मिलने के बाद इसकी सूचना ओरछा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने फिलहाल उन्हें सुरक्षित रखने की सलाह दी है। वहीं मूर्तिकला के जानकारों का कहना है कि तस्वीरों के आधार पर ये प्रतिमाएं अष्टधातु की प्रतीत होती हैं और संभवतः करीब 400 साल पुरानी हो सकती हैं।
इस मामले में निवाड़ी एसडीओपी के.के. पांडे का कहना है कि उन्हें फिलहाल इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे ओरछा थाना प्रभारी से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी लेंगे। फिलहाल गांव में मिली इन प्राचीन प्रतिमाओं को लेकर लोगों में उत्सुकता और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

कमेंट
कमेंट X