सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Last night, the Collector inspected the night shelter.

Tikamgarh News: शीतलहर के बीच कलेक्टर का रैन बसेरे का औचक निरीक्षण, ठंड से राहत व्यवस्थाओं का जायजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ में शीतलहर के बीच कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने न्यू बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बस स्टैंड व अस्पताल परिसर में अलाव व्यवस्था का भी जायजा लिया।

Last night, the Collector inspected the night shelter.
निरीक्षण करते कलेक्टर
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के प्रकोप के बीच बीती रात्रि टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय न्यू बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे के औचक निरीक्षण पर पहुंचे।निरीक्षण कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास था। कलेक्टर श्रोत्रिय ने रैन बसेरे में ठहरे पुरुषों और महिलाओं से सीधे संवाद किया, उनके हालचाल पूछे और ठंड से जुड़ी परेशानियों को गंभीरता से सुना। ठिठुरती रात में प्रशासन के मुखिया को अपने बीच पाकर रैन बसेरे में रह रहे लोगों के चेहरों पर संतोष और भरोसे की झलक साफ दिखाई दी।
Trending Videos


उन्होंने बस स्टैंड परिसर एवं शासकीय चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों के लिए की गई अलाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। जलते अलाव न केवल ठंड से राहत दे रहे थे, बल्कि यह संदेश भी दे रहे थे कि प्रशासन हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है। कलेक्टर ने सभी लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और अलाव का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Betul Bus Accident: नागपुर फोरलेन पर निजी यात्री बस पलटी, 16 घायल, तीन की हालत गंभीर

शासन के निर्देशानुसार न्यू बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे में 25 सीटर पुरुष एवं 25 सीटर महिलाओं के लिए निःशुल्क ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। साफ-सुथरा वातावरण, बिस्तर और सुरक्षा की व्यवस्था इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन ठंड के मौसम में बेघर और जरूरतमंदों की पीड़ा को लेकर सजग है। इस निरीक्षण के दौरान नगर पालिका टीकमगढ़ के सीएमओ एवं पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल जाहिद भी उपस्थित रहे। यह रात्रिकालीन निरीक्षण केवल एक प्रशासनिक दौरा नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन और मानवीय प्रशासन की मिसाल बनकर सामने आया, जिसने ठंड में ठिठुरते लोगों के दिलों में भरोसे की गर्माहट भर दी।

निरीक्षण करते कलेक्टर

लोगों से ठंड के बीच चर्चा करते हुए कलेक्टर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed