{"_id":"6a03f2949aa8989c82001911","slug":"trailer-overturned-on-steep-incline-in-damoh-narrowly-escaping-pedestrians-queue-of-vehicles-formed-on-road-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दमोह में बड़ी चढ़ाई पर पलटा ट्राला, बाल-बाल बचे राहगीर; सड़क पर लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दमोह में बड़ी चढ़ाई पर पलटा ट्राला, बाल-बाल बचे राहगीर; सड़क पर लगी वाहनों की कतार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार
Damoh: दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में बड़ी चढ़ाई के पास ट्रांसफार्मरों से लदा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, हालांकि चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य चलाया गया।
हादसे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी चढ़ाई के पास मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मेरठ से भिलाई की ओर जा रहा डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर) से लोड ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं, आसपास से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए।
संतुलन बिगड़ने से पलटा ट्राला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी माल से लदा ट्राला बड़ी चढ़ाई पार कर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में ट्राला चालक सुरक्षित बच गया और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही बटियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय सरपंच नरेंद्र कटारे ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सड़क पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया तथा यातायात बहाल कराया गया।
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक में MP कनेक्शन! सीहोर की यूनिवर्सिटी का नाम आते ही मचा बवाल, नाशिक से आरोपी छात्र गिरफ्तार
क्रेन की मदद से हटाया जा रहा वाहन
करीब कुछ समय तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस द्वारा क्रेन और अन्य संसाधनों की सहायता से पलटे वाहन को हटाने की कार्रवाई की गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X