फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twisha Sharma Case: CBI's special team arrives from Delhi to investigate, will take possession of case diary

Twisha Sharma Case: दिल्ली से पहुंची CBI की विशेष टीम ने दर्ज की FIR, भोपाल पुलिस से केस डायरी भी ली कब्जे में

Mon, 25 May 2026 10:42 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Dinesh Sharma Updated Mon, 25 May 2026 10:42 PM IST
सार

त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली। दिल्ली से आई टीम भोपाल पहुंचकर भोपाल पुलिस से केस डायरी कब्जे में ले ली है। एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। टीम कल से पूछताछ और घटनास्थल की जांच करेगी। 

विज्ञापन
Twisha Sharma Case: CBI's special team arrives from Delhi to investigate, will take possession of case diary
त्विषा शर्मा के मामले में सीबीआई की टीम जांच करेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के कहने के बाद सोमवार रात तक सीबीआई त्विषा शर्मा केस की जांच अपने हाथ में ले ली। सीबीआई ने ट्विशा शर्मा हत्याकांड में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को दोबारा दर्ज कराया है। सीबीआई दिल्ली मुख्यालय के अधिकारियों की एक टीम देर शाम भोपाल पहुंच चुकी है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने भोपाल पुलिस से यह मामला अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई कल से जांच शुरू करेगी। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आज देर रात ही सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के निवास पहुंचकर घटना स्थल का भी मुआयना करने वाली है। सीबीआई के अधिकारियों ने भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की है। भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि भोपाल पुलिस केस डायरी और जांच की अन्य रिपोर्ट, दस्तावेज तैयार कर लिए थे। निर्देश मिलते ही सीबीआई को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- त्विषा की सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट से इस बात के लिए मिला समय
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एएनआई के मुताबिक, सीबीआई ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार मृतका त्विषा शर्मा की शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि त्विषा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। इस मामले में आरोपी के रूप में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के नाम दर्ज किए गए हैं।


एफआईआर के मुताबिक 12 मई 2026 की रात लगभग 10:20 बजे त्विषा की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस और मेडिकल जांच में सामने आया कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में “एंटेमॉर्टम हैंगिंग” की पुष्टि हुई, यानी फांसी उस समय लगी जब वह जीवित थी। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी पाए गए, जिन्हें किसी भारी वस्तु या मारपीट से हुई चोट माना गया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।

मध्यप्रदेश सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंपते हुए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम की धारा 6 के तहत सहमति प्रदान की। इसके बाद 25 मई 2026 को केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अधिसूचना जारी कर सीबीआई को पूरे मध्यप्रदेश में जांच का अधिकार दिया। अब सीबीआई इस मामले में दहेज हत्या, प्रताड़ना, आपराधिक साजिश और अन्य संभावित अपराधों की जांच करेगी।


ये भी पढ़ें- एसजी बोले- ऐसी घटना से अच्छा, हो जाए तलाक; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- निष्पक्ष जांच जरूरी

सोमवार को गिरिबाला सिंह से हुई पूछताछ
सोमवार दोपहर में भोपाल पुलिस के साथ इंटेलीजेंस और कुछ अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के निवास पहुंचकर उनसे लंबी पूछताछ की है। पुलिस बारीकी से पूरे मामले का वेरीफिकेशन कर रही है। पुलिस अधिकारी समर्थ सिंह द्वारा दिए जा रहे बयानों का भी क्रॉस वेरीफिकेशन और कॉल डिटेल व अन्य डाटा से मिलान कर रही है। विशेष टीम ने गिरिबाला सिंह से पूरी घटना अपने हिसाब से बताने को कहा। गिरिबाला सिंह ने पूरा घटनाक्रम बताया, इसके बाद विशेष टीम ने कुछ सवाल किए और वापस चले गए। 

ये भी पढ़ें- पुलिस पूछताछ में पति समर्थ का चौंकाने वाला खुलासा, बताई दोनों के बीच की झगड़े की ठोस वजह

समर्थ सिंह की कस्टडी ले सकती है सीबीआई
सीबीआई बहुत जल्दी भोपाल पुलिस की रिमांड पर चल रहे त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भी पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में ले सकती है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले सीबीआई जांच शुरू करेगी, तब आरोपी समर्थ को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। सीबीआई अभी दिल्ली एम्स की विशेष टीम द्वारा किए गए त्विषा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सीबीआई एक्शन मोड में आने की तैयारी में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed