फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twisha Sharma Case: Second Postmortem Delhi Forensic Team Inspects, Last Rites at Bhadbhada Ghat

Twisha Sharma Case: तीन घंटे चला दूसरा पोस्टमार्टम, दिल्ली की टीम पहुंची घटनास्थल; 12 दिन बाद अंतिम संस्कार

Sun, 24 May 2026 05:24 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Dinesh Sharma Updated Sun, 24 May 2026 05:24 PM IST
सार

Twisha Sharma Case Update : भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम ने भोपाल पहुंचकर दूसरा पोस्टमार्टम किया और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। तीन घंटे चली जांच की वीडियोग्राफी की गई। 12 मई को हुई संदिग्ध मौत को लेकर मायके पक्ष हत्या का आरोप लगा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
Twisha Sharma Case: Second Postmortem Delhi Forensic Team Inspects, Last Rites at Bhadbhada Ghat
त्विषा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल में हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दिल्ली एम्स की विशेष फॉरेंसिक टीम ने भोपाल पहुंचकर न सिर्फ दूसरा पोस्टमार्टम किया, बल्कि बाद में गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर घटनास्थल का भी मुआयना किया। टीम के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। फॉरेंसिक जांच के तहत टीम ने घटनास्थल से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल की।
विज्ञापन



 

जानकारी के मुताबिक भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में रविवार को दिल्ली एम्स की डॉक्टरों की टीम ने दूसरा पोस्टमार्टम पूरा किया। करीब तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक प्रोटोकॉल और वीडियोग्राफी के साथ किया गया। पोस्टमार्टम के बाद त्विषा का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर किया गया। बता दें कि पूर्व मॉडल और अभिनेत्री रहीं 33 वर्षीय त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली थीं। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने उन्हें नशे की लत से पीड़ित बताया था। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 22 मई के आदेश के बाद एम्स दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गठित कर दूसरा पोस्टमार्टम कराया। टीम शनिवार रात भोपाल पहुंची थी और रविवार सुबह एम्स भोपाल में जांच शुरू की गई। त्विषा के भाई और भाभी ने शव की पहचान की, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन

 


 

Twisha Sharma Case: Second Postmortem Delhi Forensic Team Inspects, Last Rites at Bhadbhada Ghat
अपनी बेटी को आखिरी बार देखने जुटा परिवार - फोटो : अमर उजाला

भाई ने दी मुखाग्नि
भोपाल के चर्चित ट्विषा शर्मा मौत मामले में रविवार को भावुक माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर किया गया। भाई हर्षित शर्मा ने मुखाग्नि दी। त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा ने बेटी को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “वह बेटी नहीं, मां की तरह पूरे परिवार का ख्याल रखती थी।” अंतिम संस्कार के दौरान मां रेखा शर्मा बेसुध हो गईं। बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के नेता और पूर्व सैन्य अधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।



 

तीन घंटे चला दूसरा पोस्टमार्टम
भोपाल एम्स में त्विषा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम करीब तीन घंटे तक चला। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी और वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के तहत की गई। पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली एम्स की टीम भोपाल से रवाना हो गई। जांच से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल एम्स में सुरक्षित रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगा।

ये भी पढ़ें- AIIMS के डॉक्टरों ने किया दूसरा पोस्टमार्टम, कल SC की विशेष पीठ करेगी सुनवाई, भाई ने उठाई CBI जांच की मांग



घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली एम्स की टीम पुलिस के साथ गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, जहां त्विषा की मौत हुई थी। टीम ने घर के अंदर और आसपास के हिस्सों का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलाकर जांच करेगी।

कल लौटेगी टीम दिल्ली
दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा जांच समेत कुछ लैब परीक्षण बाकी हैं, इसलिए रिपोर्ट तैयार होने में समय लगेगा। मेडिकल टीम सोमवार को सैंपल, फोटो, वीडियो और लिखित निष्कर्ष लेकर दिल्ली लौटेगी।
 

Twisha Sharma Case: Second Postmortem Delhi Forensic Team Inspects, Last Rites at Bhadbhada Ghat
भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर त्विषा को अंतिम विदाई दी गई। - फोटो : अमर उजाला
भदभदा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद त्विषा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए भोपाल एम्स से भदभदा विश्राम घाट ले जाया गया। अंतिम यात्रा की तैयारियों के बीच माहौल भावुक हो गया। अर्थी सजने से पहले त्विषा की मां फूट-फूटकर रो पड़ीं। त्विषा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि शाम 5 बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें-Twisha Sharma Case: त्विषा केस में नया मोड़, गर्भ के बाद बढ़ा विवाद, समर्थ सिंह के दावों ने खड़े किए सवाल

 
विज्ञापन

Twisha Sharma Case: Second Postmortem Delhi Forensic Team Inspects, Last Rites at Bhadbhada Ghat
त्विषा शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
12 मई को हुई थी संदिग्ध मौत
गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष लगातार पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहा है। परिवार की मांग पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ने दूसरा पोस्टमार्टम किया है।

 

Twisha Sharma Case: Second Postmortem Delhi Forensic Team Inspects, Last Rites at Bhadbhada Ghat
बेटी को अंतिम विदाई के वक्त परिजन भी होश खो बैठे - फोटो : अमर उजाला
पिता की मार्मिक अपील
त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए समाज को आगे आना चाहिए। उन्होंने भोपालवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं से अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से जुड़ा मामला है। मायके पक्ष ने पहले पोस्टमार्टम पर सवाल उठाते हुए मेडिकल बोर्ड को विस्तृत आवेदन सौंपा था। इसमें बाएं हाथ और बांह पर चोटों, गर्दन और सर्वाइकल हिस्से की रेडियोलॉजिकल जांच नहीं होने, लिगेचर मार्क्स की जांच और विसरा परीक्षण सहित कई बिंदुओं पर दोबारा परीक्षण की मांग की गई थी। पुलिस ने त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास, पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पति समर्थ सिंह को शुक्रवार को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था। भोपाल की अदालत ने शनिवार को उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।



त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा कहते हैं कि हमें नहीं पता कि हम उसके बिना कैसे जीएंगे... मैं सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और उसे न्याय मिलेगा। यह मामला सभी के लिए एक मिसाल बनेगा और न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बहाल होगा। मैं इस मामले का स्वतः संज्ञान लेने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का आभारी हूं।
 
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed