सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain-ghattiya-mob-beating-mistaken-theft-suspicion-craftsman-case-mp-news

Ujjain: युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर की खूब धुनाई, जब सच पता चला तो मांगने लगे मांफी; Video

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के घट्टिया क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने बांधकर पीट दिया, लेकिन पुलिस जांच में वह कारीगर निकला। सच्चाई सामने आने पर ग्रामीणों ने माफी मांगी और दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।

ujjain-ghattiya-mob-beating-mistaken-theft-suspicion-craftsman-case-mp-news
तस्वीर में मौके पर रस्सी से बंधा हुआ पीड़ित युवक राहुल साठिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन के घट्टिया थाना क्षेत्र में लोहे के औजार लेकर जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने चोरी की शंका में पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में हकीकत कुछ और ही निकली। सच्चाई सामने आने के बाद ग्रामीणों ने युवक से माफी मांगी। बाद में दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार करते हुए पुलिस को आवेदन दे दिया। रस्सी से बंधे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Trending Videos

मामला घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबला रेहवारी का है। उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाला राहुल साठिया अपने एक दोस्त के साथ गांव से निकल रहा था। उसके पास लोहे के कुछ औजार भी थे। इसे देखकर ग्रामीणों को शक हुआ कि वे मवेशी चोरी करने के इरादे से आए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने राहुल और उसके दोस्त को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान राहुल का साथी भाग निकला, लेकिन राहुल ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल को पकड़कर लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पैर रस्सी से बांध दिए, ताकि वह भाग न सके। करीब आधे घंटे तक लोगों ने राहुल को रस्सी से बांधकर रखा और उसके साथ मारपीट करते रहे। राहुल उन्हें समझाने की कोशिश करता रहा कि वह चोर नहीं, बल्कि एक कारीगर है, लेकिन लोगों को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ।

वास्तविकता सामने आने पर मांगी माफी 
घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि गलतफहमी के चलते ग्रामीणों ने उज्जैन निवासी युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया था। बाद में वास्तविकता सामने आने पर उन्होंने माफी भी मांगी। दोनों पक्षों ने आवेदन देकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया।


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: तेज गर्मी से बेहाल एमपी, 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, महीने के अंत में बारिश के संकेत

पुलिस ने राहुल को लोगों के चंगुल से छुड़ाया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। थाने ले जाकर पूछताछ में पता चला कि राहुल गौवंश के सींग में लगे कीड़े-दीमक निकालकर उनमें पेंट करने और नक्काशी का काम करता है। इसी कारण वह लोहे के औजार लेकर जा रहा था। पुलिस ने जैथल स्थित एक किसान के यहां भी पुष्टि की, जहां राहुल ने एक दिन पहले काम किया था। हकीकत सामने आने के बाद ग्रामीणों ने राहुल से माफी मांगी और राहुल ने भी किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed