पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News badnagar-muharram-case-police-raid-wrong-house-created-controversy

Ujjain: मोहर्रम जुलूस मामले की जांच में विवाद, गलत घर में पहुंची पुलिस; समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव

Sun, 28 Jun 2026 01:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 01:20 PM IST
सार

उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान टाटा मैजिक वैन में विस्फोट के मामले की जांच के दौरान पुलिस के गलत घरों में पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया। महिलाओं के साथ अभद्रता की अफवाह फैलने पर मुस्लिम समुदाय ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूरी कार्रवाई कानूनसम्मत और शांतिपूर्ण तरीके से की गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Ujjain  News badnagar-muharram-case-police-raid-wrong-house-created-controversy
मोहर्रम जुलूस केस: आरोपी के इशारे पर गलत घर पहुंची पुलिस, बढ़ा विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 23 जून को 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोट करने के मामले की पुलिस जांच विवादों में घिर गई। अडान मोहल्ला में आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम गलती से दो गलत घरों में प्रवेश कर गई। इसके बाद महिलाओं के साथ अभद्रता की अफवाह फैल गई, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। दिनभर चले हंगामे के बाद देर रात स्थिति सामान्य हो सकी।

विज्ञापन

23 जून को अडान मोहल्ला क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन की सहायता से करीब 40 फीट ऊंचाई पर हवा में लटकाया गया था। वैन पर 'ले फिर आ गए' लिखा था। क्रेन पर खड़े कुछ लोग धार्मिक झंडे लहरा रहे थे। इसके बाद हवा में लटकी वैन में विस्फोट किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

आरोपी के इशारे से बढ़ा विवाद
थाना प्रभारी कमलेश सिंगर महिला पुलिस बल के साथ एक आरोपी को लेकर अडान मोहल्ला पहुंचे थे। आरोपी ने माहौल बिगाड़ने की नीयत से पार्षद के देवर के घर की ओर इशारा कर दिया। पुलिस उसके बताए अनुसार जब घर में दाखिल हुई, तो पता चला कि वह गलत घर था। इसी दौरान महिलाओं के कपड़े फाड़ने और मारपीट करने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते मस्जिदों से अनाउंसमेंट कर लोगों से इकट्ठा होने की अपील की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, विशेषकर महिलाएं, थाने पहुंच गईं और धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 20 लोगों की पहचान, जांच जारी
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल करीब 20 लोगों की पहचान की जा चुकी है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एटीएस (ATS) की टीम ने भी नगर में पहुंचकर जांच की है।

प्रशासन के फूले हाथ-पांव
महिलाओं के धरना-प्रदर्शन से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर मौके पर पहुंचे। शहर काजी नसीरुद्दीन ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा के बाद महिलाओं से घर लौटने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। शाम को मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) करणदीप सिंह बड़नगर पहुंचे और मुस्लिम पक्ष से चर्चा कर भ्रामक जानकारी को दूर करने का भरोसा दिया।

गलतफहमी का मामला : पार्षद पति
पार्षद पति फकीर मोहम्मद ने कहा कि पुलिस मेरे छोटे भाई के घर में दाखिल हुई थी। पूरा मामला गलतफहमी का है। महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई। इस मामले को लेकर हम पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात करेंगे।



ये भी पढ़ें- Ujjain: बड़नगर ब्लास्ट की जांच तेज, एटीएस और फोरेंसिक टीम दिखी एक्शन में; पुष्प वर्षा के लिए बुलाई थी क्रेन

पुलिस का बयान
बड़नगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम अखाड़े की घटना में महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण, संयमित और विधिसम्मत तरीके से की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी महिला के साथ न तो मारपीट की गई और न ही अनावश्यक बल प्रयोग किया गया। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। साथ ही नागरिकों से अपुष्ट और भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed