पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   4-Month Manhunt Ends: Mahidpur Police Arrest Notorious Criminal Nizamuddin With 10L Illicit Liquor

उज्जैन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 महीने से फरार निगरानी बदमाश गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब भी बरामद

Tue, 30 Jun 2026 08:43 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 08:43 AM IST
सार

उज्जैन के महिदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार महीने से फरार कुख्यात निगरानी बदमाश निजाम उर्फ निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी फरवरी 2026 में अवैध वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार था।

विज्ञापन
4-Month Manhunt Ends: Mahidpur Police Arrest Notorious Criminal Nizamuddin With 10L Illicit Liquor
कुख्यात निगरानी बदमाश निजाम उर्फ निजामुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन पुलिस ने महिदपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात निगरानी बदमाश निजाम उर्फ निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले चार महीने से अवैध वसूली और मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे रात की गश्त के दौरान 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन


4 महीने से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को महिदपुर के फकीर मोहल्ला निवासी निजाम उर्फ निजामुद्दीन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को धमकाया था। आरोपी ने खुद को महिदपुर का "किंग" बताते हुए कहा था कि अगर महिदपुर में रहना है तो उसके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव का खर्च देना होगा।
विज्ञापन


आरोपी ने फरियादी से 10 हजार रुपये की मांग की थी। जब फरियादी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लोहे के पाइप और लात-घूंसों से मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में महिदपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 333, 115(2), 296बी, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में शराब बेचते हुए पकड़ा गया

28 जून 2026 की रात थाना प्रभारी अशोक पाटीदार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी निजामुद्दीन हाथ भट्टी की कच्ची शराब बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ की जहरीली शराब बरामद हुई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।
 

यह भी पढ़ें-रेलवे स्टेशन पर ही रोके गए वेटिंग शिक्षक, पुलिस ने लिया हिरासत में,पद वृद्धि और नियुक्ति की मांग



21 गंभीर मामलों का आरोपी

पुलिस के अनुसार, निजाम उर्फ निजामुद्दीन का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। वर्ष 2012 से 2026 के बीच उसके खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, दंगा, जुआ-सट्टा, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट सहित 21 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह महिदपुर थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश भी है।

विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई

उज्जैन जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह और एसडीओपी जेंडेन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन में महिदपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed