सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Chants 108 Mantras at Mahakal for PM Modi’s Long Life, Marks 12 Years of Govt

Ujjain: पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल, महाकाल मंदिर में भाजपा ने 108 बार किया मंत्रोच्चार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष अनुष्ठान और 108 बार मंत्र जाप किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कामना की गई।

BJP Chants 108 Mantras at Mahakal for PM Modi’s Long Life, Marks 12 Years of Govt
पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए भाजपा ने किया महाअनुष्ठान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। जय श्री महाकाल के जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, यशस्वी जीवन और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कामना करते हुए 108 बार मंत्र जाप किया।




भाजपा नगर इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और सामूहिक मंत्रोच्चार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 'गरीब कल्याण से चांद तक पहुंचा भारत'
भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की सफलता तक, देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, डिजिटल भुगतान व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया, उसे पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

 महाकाल के दरबार में 108 बार हुआ मंत्र जाप
कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों, पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' का जाप किया। इसके साथ प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना भी की गई।

ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा केस: एम्स की सीलबंद पीएम रिपोर्ट सीबीआई को मिली, अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा जांच की दिशा; जानें

जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह धार्मिक और आस्था से जुड़ा कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानसेवक के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की गई है और राष्ट्र की उन्नति की कामना की गई है।

राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भरने का माध्यम भी माना जा रहा है। महाकाल की नगरी से दिया गया यह संदेश आगामी राजनीतिक रणनीतियों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed