फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Grand Mosque Incident: City Qazi Issues Major Statement Minaret Collapsed Due to Technical Error

उज्जैन: शाही मस्जिद हादसे पर बोले शहर काजी, टेक्निकल मिस्टेक से गिरा मीनार, शांति और सौहार्द बनाए रखें

Thu, 01 Oct 2026 05:32 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 05:32 PM IST
सार

उज्जैन की शाही मस्जिद की मीनार गिरने के बाद शहर काज़ी ख़लीक़ुर रहमान ने घटना को तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम बताया। उनके अनुसार क्रेन का बेल्ट टूटने से मीनार गिर गई और छत क्षतिग्रस्त हुई। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, भीड़ से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की। 

विज्ञापन
Grand Mosque Incident: City Qazi Issues Major Statement Minaret Collapsed Due to Technical Error
खलिकुर्रह्मान, शहर काजी

विस्तार

शाही मस्जिद की मीनार गिरने की घटना पर शहर काज़ी ख़लीक़ुररहमान का आधिकारिक बयान सामने आया है। उन्होंने हादसे के कारणों को स्पष्ट करते हुए नागरिकों से शांति और सौहार्द (अमन-ओ-अमान) बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


शहर काज़ी ख़लीक़ुर रहमान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मस्जिद में जीर्णोद्धार और निर्माण का कार्य मस्जिद कमेटी के सदस्यों की देखरेख में स्वयं किया जा रहा था। इसी दौरान मीनार को सुरक्षित रूप से उतारने का काम जारी था, जिसके लिए प्रशासनिक मदद भी ली गई थी। काज़ी साहब के अनुसार, प्रशासन द्वारा बुलाई गई तकनीकी टीम से कार्य के दौरान एक टेक्निकल मिस्टेक हो गई। क्रेन का पत्ता (बेल्ट/पट्टा) अचानक टूट गया, जिससे मीनार नीचे आ गिरा और मस्जिद की छत क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढें- शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम, बोले- जनहानि नहीं,स्थिति सामान्य
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ़वाहों पर न दें ध्यान, शांति की अपील
हादसे के बाद शहर काज़ी ने आम जनता से अपील की है कि कहीं भी भीड़ या समूह के रूप में एकत्र न हों। किसी भी प्रकार की अफ़वाहों या गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे भविष्य में समाज या इलाके का नुकसान हो।

उन्होंने अस्वस्थ स्थिति से बचने की सलाह देते हुए कहा, जो भी नुकसान हुआ है, उस निर्माण को जल्द से जल्द फिर से दुरुस्त कर लिया जाएगा। सबसे बड़ी और अहम बात यह है कि हम अपना अमन और ईमान बरकरार रखें। उन्होंने आगे जानकारी दी कि शाही मस्जिद कमेटी और नुमाइंदा कमेटी मिलकर इस स्थिति को संभालने और पुनर्निरोध कार्य को पूरा करने के लिए बराबरी से काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed