{"_id":"69dc67938e008f027c01a6c9","slug":"man-befriended-a-minor-on-snapchat-and-then-kidnapped-her-police-found-the-innocent-girl-in-a-burqa-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4157567-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: ऑनलाइन दोस्ती के जाल में फंसी नाबालिग का अपहरण, बुर्के में छिपाई पहचान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: ऑनलाइन दोस्ती के जाल में फंसी नाबालिग का अपहरण, बुर्के में छिपाई पहचान, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
उज्जैन में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के जरिए संपर्क में आए एक युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और पहचान छिपाने के लिए उसे बुर्का पहनाकर अपने घर में रखा।
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर के खाराकुआं थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 13 वर्षीय मासूम को क्षेत्र का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और पहचान छिपाने के लिए उसे बुर्का पहनाकर अपने घर में रखा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
खाराकुआं थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह देवड़ा ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे बालिका के माता-पिता थाने पहुंचे और बेटी के लापता होने की सूचना दी। प्रारंभिक रूप से गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई लेकिन रात करीब 1 बजे परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए दोबारा शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई और शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी, 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से बालिका की अंतिम लोकेशन भैरवगढ़ क्षेत्र में मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे भैरवगढ़ में दबिश दी और आरोपी सैयद जुनेद पिता जावेद अली (19 वर्ष) के घर के पास से बालिका को बरामद कर लिया। आरोपी भैरवगढ़ के उन्हैल रोड स्थित मदरसे के पीछे का निवासी है। पुलिस ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया।
बरामदगी के दौरान बालिका बुर्का पहने हुई मिली। आरोपी ने उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे ऐसा करने को कहा था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि क्या बालिका पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया था या इसके पीछे कोई और साजिश थी।
स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर अपहरण
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और बालिका की पहचान स्नैपचैट के जरिए हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर घर से बुलाया और अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X