सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vande Mataram controversy - Rubina expresses regret after four days, but Congress is in the mood to ex

वंदे मातरम विवाद: रुबीना खान ने चार दिन बाद खेद जताया, कहा- गुस्से में निकले बोल, निष्कासन के मूड में कांग्रेस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 13 Apr 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

वंदे मातरम विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी पर विवादित टिप्पणी करने वाली पार्षद रुबीना इकबाल खान के खेद जताया है। चार दिन तक उनके खिलाफ कांग्रेस संगठन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है, जिससे पार्टी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Indore: Vande Mataram controversy - Rubina expresses regret after four days, but Congress is in the mood to ex
सदन में वंदे मातरम पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वंदे मातरम विवाद में भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया है और जनता के सामने उनके नेताओं की छवि देश-विरोधी की तरह प्रस्तुत की जा रही है, लेकिन कांग्रेस अभी तक इस मामले में दोनों महिला पार्षदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। मामला अनुशासन समिति के पास है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद:कांग्रेस बैकफुट पर, चुप्पी से अल्पसंख्यक नेता ...
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चार दिन बाद कांग्रेस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पार्षद रुबीना इकबाल खान ने इस मामले में खेद जताया है, लेकिन पार्टी उन्हें माफ करने के मूड में नहीं है। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि हमने निष्कासन का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है, अब फैसला भोपाल से होगा। रुबीना ने कहा कि सदन में पार्षद जातिसूचक नारे लगा रहे थे। इस कारण वे गुस्से में आ गई थीं। बाद में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मैंने कांग्रेस पार्टी को लेकर गलत टिप्पणी कर दी, जिसका मुझे खेद है।

पहले भी हो चुकी हैं पार्टी से निष्कासित
रुबीना खान खजराना वार्ड से पार्षद हैं। वे पहले भी बागी उम्मीदवार के तौर पर वार्ड से चुनाव लड़ने के कारण निष्कासित हो चुकी हैं, हालांकि उनके चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने फिर उन्हें वापस ले लिया था। रुबीना के पति इकबाल खान कांग्रेस के नेता रहे हैं। वे चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन जीत नहीं पाए थे। बाद में वे खजराना क्षेत्र में रहने चले गए और वहां नगर निगम चुनाव में वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाते रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed