{"_id":"69dbb271877b01489900d26f","slug":"indore-news-upsc-nda-and-cds-i-2026-exams-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई UPSC NDA-CDS परीक्षा, पांच हजार छात्र हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई UPSC NDA-CDS परीक्षा, पांच हजार छात्र हुए शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: इंदौर में आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित NDA और CDS (I) 2026 की परीक्षा 13 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें कुल 5493 परीक्षार्थी शामिल हुए।
केंद्रों पर छात्रों को कड़े सुरक्षा इंतजामों का सामना करना पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा-(I) 2026 तथा संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-(I) 2026 आज, 12 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इंदौर के 13 उपकेंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 5493 परीक्षार्थी शामिल हुए। आयोग की इन प्रमुख परीक्षाओं के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए गए थे।
छात्रों ने दी औसत प्रतिक्रिया
परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने पेपर के स्तर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। उज्जैन के राजा शर्मा ने कहा कि मेरा यह पहला प्रयास था और पेपर काफी अच्छा रहा। पेपर का स्तर 'मॉडरेट' (औसत) था, जिसमें फॉर्मूले और कॉन्सेप्ट्स पर आधारित प्रश्न अधिक पूछे गए थे। मैंने इसके लिए सेल्फ स्टडी की थी। हरिसिंह राजपूत खंडवा से परीक्षा देने आए थे। उन्होंने कहा कि इस बार पेपर काफी चुनौतीपूर्ण और विशिष्ट था। कुछ ऐसे प्रश्न आए जिनकी उम्मीद नहीं थी। मेरा अनुभव औसत रहा। इंदौर के छात्र सक्षम पाटीदार ने कहा कि यह मेरा दूसरा प्रयास था। प्रश्न पत्र मॉडरेट से हार्ड श्रेणी का था। मैंने इसके लिए इंदौर से ही कोचिंग ली है और मेरा पेपर ठीक रहा।
13 केंद्रों पर एक सप्ताह पहले शुरू हो गई थी व्यवस्थाएं
परीक्षा के सफल संचालन के लिए कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े (परीक्षा समन्वयक अधिकारी) और डिप्टी कमिश्नर सपना एम. लोवंशी (प्रभारी परीक्षा अधिकारी) के नेतृत्व में पुख्ता व्यवस्था की गई थी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त निरीक्षण अधिकारियों एनआर राव, डॉ. डीके सेठ और अमीर यादव ने केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही, सभी 13 केंद्रों पर स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों (LIO) की भी तैनाती रही।
कड़े नियमों के बीच हुई परीक्षा
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सभी केंद्रों पर फेस ऑथेंटिकेशन भी किया गया। सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा गया। आयोग के निर्देशानुसार मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे, जिससे अनुशासन के साथ परीक्षा संपन्न हुई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X