{"_id":"69db92d155a2a04712052fb3","slug":"indore-news-mhow-baba-saheb-ambedkar-jayanti-2026-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: आंबेडकर जयंती के लिए एक लाख लोगों का भोजन बनना शुरू, महू में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: आंबेडकर जयंती के लिए एक लाख लोगों का भोजन बनना शुरू, महू में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ की संभावना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: 12 से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष आयोजन में खाद्य विभाग की 8 टीमें गुणवत्ता और सुचारू वितरण की निगरानी करेंगी, जिसमें पूड़ी, सब्जी और बूंदी जैसी विशेष प्रसादी श्रद्धालुओं को परोसी जाएगी।
बाबा साहेब का स्मारक, महू।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य में महू में लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए भोजन प्रसादी की बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर दिन-रात भोजन निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शनिवार से ही मीठी बूंदी, लौंजी और राम भाजी के लिए सब्जी काटने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। देर रात तक हलवाइयों की टोली बूंदी तैयार करने में जुटी रही। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आज दिनभर अन्य ताजा खाद्य पदार्थ तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने यह योजना भी बनाई है कि यदि श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होती है, तो व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से विस्तार दिया जाएगा।
खाद्य विभाग ने व्यवस्था के लिए बनाई 16 टीमें
महू में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज देर शाम तक भारी संख्या में लोग शहर में जमा हो जाएंगे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने भोजन व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। खाद्य विभाग ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 8-8 टीमों को अलग-अलग ड्यूटी सत्रों में विभाजित किया है। इन टीमों को भोजन निर्माण से लेकर वितरण और श्रद्धालुओं की सटीक गणना तक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त एक सुरक्षा दल को रिजर्व में भी रखा गया है।
पूड़ी, सब्जी, मीठी बूंदी, लौंजी और खिचड़ी
श्रद्धालुओं को परोसी जाने वाली प्रसादी की थाली में 6 पूड़ी, मिक्स सब्जी, मीठी बूंदी, लौंजी, 100 ग्राम मूंग दाल-चावल की खिचड़ी और दो तली हुई मिर्च शामिल होंगी। स्वच्छता बनाए रखने के लिए डिस्पोजेबल प्लेट्स का उपयोग किया जाएगा। खाद्य विभाग के अधिकारी मोहन मारू ने स्पष्ट किया कि गर्मी के कारण भोजन को दूषित होने से बचाने के लिए विशेष तकनीकी प्रबंध किए गए हैं।
टोकन से मिलेगा भोजन
पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 8-8 सदस्यों के विशेष दल गठित किए हैं। ये दल दो अलग-अलग सत्रों में कार्य करेंगे और इनकी जिम्मेदारियां पूर्व निर्धारित हैं। इन दलों का मुख्य कार्य भोजन निर्माण स्थल पर सामग्री की उपलब्धता, प्लेटों की संख्या और टोकन की सटीक गणना करना है। साथ ही भोजन की गुणवत्ता की निरंतर जांच और समय पर वितरण सुनिश्चित करना इनकी प्राथमिकता होगी। वितरण केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन, भोजन पैकेटों का हिसाब रखना और वितरण पश्चात शेष सामग्री की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपना भी इनके कार्यक्षेत्र में शामिल है। प्रत्येक दल वरिष्ठ अधिकारियों के सीधे पर्यवेक्षण में कार्य करेगा ताकि किसी भी स्तर पर चूक न हो।
दो दिवसीय आयोजन के लिए बनाई स्वयंसेवकों की फौज
भोजन निर्माण और वितरण स्थलों पर श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ ठंडे पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यदि किसी भी स्थान पर अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है, तो तैनात टीमें तुरंत सुधार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेंगी। ये टीमें 12 से 14 अप्रैल तक माहेश्वरी स्कूल, अंबेडकर नगर और अन्य चिह्नित स्थलों पर मुस्तैद रहेंगी। प्रशासन के मुताबिक भोजन वितरण की प्रक्रिया आज शाम से प्रारंभ कर दी जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ स्वयंसेवकों की बड़ी टीम तैनात की गई है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त भोजन और नए वितरण केंद्र तुरंत शुरू किए जाएंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X