{"_id":"69db47e56da0913589004fc5","slug":"indore-news-5-year-old-boy-dies-after-falling-from-third-floor-balcony-in-siddharth-nagar-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 6 महीने पहले खोया पति, अब हाथ से छूटा बेटे का साथ, इंदौर की इस घटना ने नम कर दी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 6 महीने पहले खोया पति, अब हाथ से छूटा बेटे का साथ, इंदौर की इस घटना ने नम कर दी आंखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: इंदौर के गांधी नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में पांच साल के बच्चे गोरांश की मौत हो गई। वह अपने घर की तीसरी मंजिल की गैलरी में खेल रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया।
गोरांश
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में आने वाले सिद्धार्थ नगर में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां स्थित एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल की गैलरी में खेल रहा पांच वर्षीय मासूम संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें...
Indore: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले- पार्षद रुबीना को मर्यादा का पालन करना चाहिए था
गैलरी में खेलने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुखद घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है। पांच वर्षीय मासूम गोरांश अपनी बड़ी बहन के साथ घर की तीसरी मंजिल पर बनी गैलरी में खेल रहा था। खेलते-खेलते गोरांश गैलरी से नीचे की ओर झांकने लगा, इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर के बल नीचे फर्श पर जा गिरा।
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग मासूम को लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, गोरांश घर पर अपने दादा के साथ था। दादा कुछ ही समय के लिए कमरे के अंदर किसी काम से गए थे, तभी बच्चे खेलते हुए गैलरी की ओर चले गए। मृतक बच्चे के परिवार की स्थिति पहले से ही काफी दयनीय थी, क्योंकि गोरांश के पिता का निधन महज 6 महीने पहले ही हुआ था। अब इकलौते बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X