सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Youth murdered by crushing his head in Indore, dispute during drinking alcohol

Indore: इंदौर में युवक की सिर कुचल कर हत्या, शराब पीने के दौरान विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 11 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में शनिवार को एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। वह अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था, तभी हुए विवाद में आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Indore: Youth murdered by crushing his head in Indore, dispute during drinking alcohol
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में शनिवार को शराब पीने के दौरान आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


हत्या की यह वारदात शनिवार को केट रोड क्षेत्र में हुई। कुंदन नगर शराब दुकान के पास मैदान में लहूलुहान हालत में पड़े युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई है। हुलिए से वह मजदूर प्रतीत होता है। उसके सिर पर पत्थर से चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मैदान में युवक कुछ अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान आपसी विवाद हुआ और कुछ युवकों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिवार की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है, ताकि परिजनों को सूचना दी जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

शराब दुकानों के बाहर बढ़ती नशाखोरी

शहर में शराब दुकानों के साथ अहाते बंद कर दिए गए हैं। इसके कारण लोग अब दुकानों के बाहर या आसपास के खाली स्थानों पर खड़े होकर शराब पीते हैं। इस दौरान अक्सर आपसी विवाद की स्थिति बन जाती है। इससे पहले भी शराब दुकानों के आसपास मारपीट और हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed