{"_id":"69da3397ea90fd097509301b","slug":"indore-two-metro-trains-were-run-simultaneously-in-indore-for-a-trial-running-at-a-speed-of-70-kmph-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में दो मेट्रो ट्रेन एक साथ चलाकर लिया ट्रायल, 70 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में दो मेट्रो ट्रेन एक साथ चलाकर लिया ट्रायल, 70 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में मेट्रो सेवा शुरू करने कीतैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। संचालन से पहले ट्रेन की स्पीड, टाइमिंग और सुरक्षा के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अब किराया तय करने और बाकी स्टेशनों के काम को पूरा करने पर तेजी से काम चल रहा है।
मेट्रो ट्रेन का ट्रायल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में मेट्रो ट्रेन के 17 किलोमीटर हिस्से में संचालन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। तिथि तय होने से पहले अफसर मेट्रो ट्रेन को अलग-अलग स्पीड से चलाकर परीक्षण कर रहे हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक दो मेट्रो ट्रेनों को ट्रैक पर चलाकर ट्रायल लिया गया और उनकी टाइमिंग भी देखी गई। मेट्रो की स्पीड 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखी गई। जब मेट्रो शहर में चलेगी, तो इसी स्पीड के साथ उसका संचालन होगा।
पिछले माह मिल चुकी है मंजूरी
कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) की टीम ने मेट्रो ट्रेन, ट्रैक और स्टेशनों का अलग-अलग स्तरों पर निरीक्षण किया है। टीम को सर्वे के दौरान कोई बड़ी खामी नजर नहीं आई। जो छोटे बदलाव करने के लिए कहे गए थे, उन्हें भी पूरा कर दिया गया है। मेट्रो ट्रेन के संचालन की मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन अभी कुछ स्टेशनों का काम बाकी है। रात के समय भी श्रमिक स्टेशनों पर काम कर उसे पूरा कर रहे हैं।
मेट्रो के संचालन की मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन किराया तय कर रही है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक अधिकतम किराया 80 रुपये तक हो सकता है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक की दूरी 17 किलोमीटर है। अभी छह किलोमीटर के हिस्से में अधिकतम किराया 30 रुपये तक है, हालांकि इस हिस्से में यात्रियों की संख्या कम है। फिलहाल मेट्रो का संचालन 17 किलोमीटर में होगा। इस हिस्से में एक बस स्टेशन और नजदीक एयरपोर्ट है।
दस स्टेशनों से गुजरेगी मेट्रो
जब 30 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रैक का काम पूरा होगा, तो हर 30 मिनट के अंतर से मेट्रो ट्रेन चलेगी। शहर में कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। फिलहाल 17 किलोमीटर में दस स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी।
20 से लेकर 80 रुपये तक मेट्रो का किराया रहेगा। मेट्रो ट्रेन कॉर्पोरेशन ने किराए के लिहाज से मेट्रो रूट को पांच जोन में बांटा है।
फिलहाल मेट्रो का संचालन 17 किलोमीटर हिस्से में होगा। यहां मेट्रो का अधिकतम किराया 80 रुपये रहेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X