सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: CM Dr. Yadav joined the procession, threw colors and gulal, congratulated the public on Rang Panchami

MP News: उज्जैन की गेर में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, जमकर उड़ाया रंग-गुलाल, जनता को दी रंग पंचमी की बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 08 Mar 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रंगपंचमी के अवसर पर उज्जैन में महाकाल मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल होकर ध्वजा और अखाड़ों के शस्त्रों का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

MP News: CM Dr. Yadav joined the procession, threw colors and gulal, congratulated the public on Rang Panchami
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रविवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल हुए। यहां उन्होंने ध्वजा के पूजन के साथ-साथ अखाड़े के शस्त्रों की भी पूजा की। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने शस्त्र चलाने का प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश की जनता को रंग पंचमी की बधाई दी। उन्होंने ईश्वर से जनता के जीवन में उत्साह और उल्लास की कामना की। प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने जनता के बीच पहुंचकर जमकर रंग पंचमी मनाई। जनता ने उन्हें, उन्होंने जनता को रंगों से सराबोर किया। इस आनंद से भरीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: विंध्य को मिलेगी नई रफ्तार, अप्रैल से शुरू होगा सीधी-सिंगरौली 105 किमी फोरलेन हाईवे का काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, रंग पंचमी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में उत्साह व उल्लास की वृद्धि करे, मेरी ओर से बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्। आज रंग पंचमी के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गेर में ध्वजा एवं अखाड़ों के शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया। इससे पूर्व बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।'

ये भी पढ़ें- रंगपंचमी पर कांग्रेस का सियासी रंग: पटवारी के आवास पर होली मिलन में जुटे दिग्विजय समेत सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता

प्रदेश की संस्कृति-परंपरा पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद संभालने के बाद से ही प्रदेश की संस्कृति और परंपरा का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने प्रदेश के कई त्यौहारों को राज्य उत्सव का दर्जा दिया है। सीएम डॉ. यादव का मानना है कि हर त्यौहार हमारे बीच की दूरियों को कम करते हैं। इसलिए हम जितने उत्साह से त्यौहार मनाएंगे, उतना एक-दूसरे को जान सकेंगे। उनका मानना है कि यह समरसता का पर्व है, जिसे सभी को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- रंगों में डूबा भोपाल: इंदौर गेर की तर्ज पर निकला भव्य चल समारोह, ढोल-ताशों और गुलाल से सराबोर हुआ पुराना शहर

सीएम हाउस में मनाई थी ब्रज की होली
बता दें, इससे पहले  5 मार्च को  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में भी उत्साह के साथ होली मनाई थी। यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग और संत भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में फाग गीतों और पारंपरिक भजन गाए गए थे। सीएम हाउस ब्रज की थीम पर होली उत्सव की सजावट की गई थी। यहां बरसाने की होली जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed