सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   rangpanchami-ujjain-shri-krishna-sudama-rang-utsav-cm-mohan-yadav-visit

Ujjain News: रंगपंचमी पर उज्जैन में श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव, शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; तैयारियां पूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

रंगपंचमी के अवसर पर 8 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में आयोजित श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव में शामिल होंगे। सिंधी कॉलोनी से टॉवर चौक तक भव्य आयोजन होगा, जिसमें झांकियां, फाग उत्सव और पारंपरिक होली के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

rangpanchami-ujjain-shri-krishna-sudama-rang-utsav-cm-mohan-yadav-visit
श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 रंगों के पर्व रंगपंचमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च को उज्जैन में आयोजित श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर शहर में भव्य आयोजन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सिंधी कॉलोनी से कार्यक्रम में शामिल होकर टॉवर चौराहे तक जाएंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

Trending Videos

रंग उत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत द्वार और मंच लगाए जाएंगे। यहां रंग, गुलाल और फूलों से मुख्यमंत्री और कार्यक्रम में शामिल लोगों का स्वागत किया जाएगा।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव में शामिल होने उज्जैन आ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगपंचमी समारोह समिति के कपिल यार्दे ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से मंडलियां, झांकियां और फाग उत्सव से जुड़े सांस्कृतिक दल कार्यक्रम में भाग लेंगे। कई स्थानों पर लाइव झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा बनाए गए मंचों से मुख्यमंत्री का स्वागत, सम्मान और फूलों की वर्षा की जाएगी।


ये भी पढ़ें- जाको राखे साइयां..: बाइक सवार गर्भवती पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी, फिर भी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म

शहर के अन्य स्थानों पर भी होंगे आयोजन
गोपाल मंदिर: सुबह 8 बजे से मालवी रापट रोलिया का आयोजन होगा, जिसमें देसी टमाटर, मुल्तानी मिट्टी और फूलों के रंगों से मथुरा-वृंदावन जैसी होली खेली जाएगी।
कहारवाड़ी: शाम 4 बजे से पारंपरिक छड़ीमार होली खेली जाएगी, जिसमें महिलाएं हाथों में छड़ियां लेकर युवाओं के पीछे दौड़ेंगी।
उर्दूपुरा: मारवाड़ी माली समाज द्वारा सात दिवसीय उत्सव के तहत दोपहर 12 बजे से पति-पत्नी की होली का आयोजन किया जाएगा।
देवास गेट: यहां की कड़ाव वाली ‘छपाक होली’ अपने अनोखे अंदाज के लिए प्रसिद्ध है।
बसंत विहार: सांस्कृतिक मंच द्वारा शाम को 251 लीटर दूध की ठंडाई का वितरण कर उत्सव का समापन किया जाएगा।

रंगपंचमी के अवसर पर उज्जैन में होने वाले इन आयोजनों को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed