फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Results: Even though BJP flag is hoisted in MP; But govt officials of Ujjain district wanted change of power

MP Election: प्रदेश में भले ही BJP का परचम लहराया है; पर उज्जैन जिले के सरकारी अधिकारी चाहते थे सत्ता परिवर्तन

Tue, 05 Dec 2023 12:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

MP Election Results: MP में भले ही BJP का परचम लहराया है, लेकिन उज्जैन जिले के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सत्ता परिवर्तन चाहते थे। यह बात कांग्रेस प्रत्याशियों को पोस्टल बैलेट पेपर के जरिए मिले 55.49% मतों से साफ हुई है। जबकि पोस्टल बैलेट पेपर से भाजपा के खाते में सिर्फ 44.95% मत गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
 

विज्ञापन
Results: Even though BJP flag is hoisted in MP; But govt officials of Ujjain district wanted change of power
पोस्टल बैलेट पेपर के आंकड़े कुछ और ही कह रहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में शायद सरकारी अमले की मंशा सरकार बदलने की थी। दरअसल, उज्जैन जिले में पोस्टल बैलेट पेपर के जरिए डाले गए मतों के आंकड़ों से तो यही स्पष्ट हो रहा है। आंकड़े बताते हैं कि जिले में 55.49% पोस्टल बैलेट पेपर के मत कांग्रेसी प्रत्याशियों को मिले और भाजपा के खाते में 44.95% मत गए। जबकि 3.54% मत पोस्टल बैलेट पेपर से निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों को प्राप्त हुए।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले की सातों विधानसभाओं में डाले गए 79.73 फीसदी पोस्टल बैलेट पेपर के मत वैध पाए गए हैं। इनमें से 4425 कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले और 3265 भाजपा प्रत्याशियों को। यानी कांग्रेस के पक्ष में 1160 मत अधिक पड़े। जबकि 283 मत निर्दलीय और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के खाते में गए हैं। पोस्टल बैलेट पेपर के इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि सरकारी अमला परिवर्तन के मूड में था। आंकड़े यह भी बताते हैं कि बड़नगर में ही भाजपा को अधिक मत मिले बाकी सभी छह विधानसभाओं में कांग्रेस को समर्थन मिला है।
विज्ञापन

विधानसभा वार पोस्टल बैलेट पेपर के आंकड़े यह भी बताते हैं कि जिले की छह विधानसभाओं में कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा की तुलना में ज्यादा मत मिले हैं। केवल एक बड़नगर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में 22 मत ज्यादा हैं। इसके पीछे भी वजह ये रही कि यहां त्रिकोणीय मुकाबला था और पोस्टल बैलेट पेपर के 105 मत निर्दलीय राजेंद्र सिंह सोलंकी को भी मिले। जबकि पूरे जिले की बात करें तो सर्वाधिक 1291 पोस्टल बैलेट पेपर के मत उज्जैन दक्षिण के कांग्रेसी प्रत्याशी चेतन प्रेमनारायण यादव को मिले हैं। हालांकि इस विधानसभा में ही सर्वाधिक 2278 वैध मत पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पोस्टल बैलेट पेपर के उप जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़े जानिए कि किस विधानसभा में किसको कितने मत मिले।
 
विधानसभा
नागदा-खाचरौद
भाजपा को 365 मत मिले
कांग्रेस को 533 मत मिले
 
महिदपुर
भाजपा को 183 मत मिले
कांग्रेस को 368 मत मिले
 
तराना
भाजपा को 555 मत मिले
कांग्रेस को 789 मत मिले
 
घट्टिया
भाजपा को 232 मत मिले
कांग्रेस को 428 मत मिले
 
उज्जैन उत्तर
भाजपा को 659 मत मिले
कांग्रेस को 713 मत मिले
 
उज्जैन दक्षिण
भाजपा को 946 मत मिले
कांग्रेस को 1291 मत मिले
 
बड़नगर
भाजपा को 325 मत मिले
कांग्रेस को 303 मत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed