फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Sravana Miracle: Sheshnag Form Manifests on Kusumeshwar Mahadev Shivling

श्रावण के पहले चौंके लोग!: नागपंचमी से ठीक पहले कुसुमेश्वर महादेव मंदिर मे शिवलिंग पर दिखाई दिए नागराज

Thu, 13 Aug 2026 01:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

उज्जैन के कुसुमेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या की रात आरती के बाद हवन कुंड के पास विशाल कोबरा दिखाई दिया। मंदिर पुजारी ने सर्पमित्र को सूचना दी। सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर नागराज को जंगल में छोड़ दिया। सावन में श्रद्धालुओं ने इसे आस्था से जोड़ा।

विज्ञापन
Ujjain Sravana Miracle: Sheshnag Form Manifests on Kusumeshwar Mahadev Shivling
कुसुमेश्वर महादेव मंदिर मे शिवलिंग पर दिखाई दिए नागराज

विस्तार

पवित्र श्रावण माह और आगामी नागपंचमी पर्व से ठीक पहले बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक अद्भुत और आस्था से भरा दृश्य देखने को मिला। नगर के प्रसिद्ध राम जनार्दन मंदिर परिसर स्थित 38वें 84 महादेव कुसुमेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या की रात आरती के बाद अचानक एक विशाल कोबरा सांप (नागराज) प्रकट हो गया। सावन के महीने में सीधे महादेव के दरबार में नागराज के दर्शन को श्रद्धालु किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन


घटना हरियाली अमावस्या की रात की है। मंदिर के पंडित गौरव विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि रात की आरती संपन्न होने के बाद वे मंदिर परिसर में मौजूद थे। उसी दौरान उनकी नजर हवन कुंड के पास बैठी नागराज की मनमोहक और अद्भुत छवि पर पड़ी। पंडित मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में इस प्रकार किसी सांप के प्रवेश की यह पहली घटना है। उस समय मंदिर के द्वार और अलमारियां खुली थीं, जिसे देखते हुए उन्होंने बिना किसी देरी के नागराज की सुरक्षा और मंदिर की व्यवस्था को ध्यान में रखकर सर्पमित्र से संपर्क करने का फैसला किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भांग का शृंगार, मस्तक पर चन्द्रमा और गले में राम के नाम से सज गए बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित गौरव मिश्रा ने तत्काल इंस्टाग्राम के माध्यम से सर्पमित्र राहुल का संपर्क नंबर निकाला और उन्हें फोन कर स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सर्पमित्र राहुल तुरंत कुसुमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने बड़ी ही सतर्कता और सुरक्षित तरीके से कोबरा का रेस्क्यू किया और बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

सावन और बारिश के कारण निकल रहे हैं सर्प
सर्पमित्र राहुल ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में हो रही निरंतर बारिश और मौसम में आ रहे बदलावों के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस श्रावण सीजन में उज्जैन जिले और आसपास के क्षेत्रों से अब तक करीब 200 से अधिक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगलों में पुनः छोड़ा जा चुका है। नागपंचमी के ठीक पहले भगवान कुसुमेश्वर महादेव के आंगन में नागराज की इस मौजूदगी ने श्रद्धालुओं के दिलों में भक्ति और कौतूहल का भाव जगा दिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed