फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic Accident: Toddler Riding Cycle Outside House Crushed to Death by Tractor-Trolley

उज्जैन में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर साइकिल चला रहे मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी में घर के बाहर साइकिल चला रहे तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र सौरभ की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटना से परिवार में मातम और स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन
Tragic Accident: Toddler Riding Cycle Outside House Crushed to Death by Tractor-Trolley
मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर ही मौत

विस्तार

उज्जैन शहर की राज रॉयल कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घर के बाहर साइकिल चला रहे तीसरी कक्षा के छात्र सौरभ को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली मासूम को रौंदते हुए निकल गई। सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सौरभ पिता शैलेंद्र चावंड (10) कक्षा तीसरी का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा अचानक हुआ और आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि सौरभ अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता शैलेंद्र पेंटर का काम करते हैं। परिवार ने बेटे के भविष्य को लेकर कई सपने संजोए थे, लेकिन हादसे ने सबकुछ बदल दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद कॉलोनी और आसपास के इलाके में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कातिल मां: चार बच्चों को मार डालने वाली मां को मिली चार बार उम्रकैद, खौफनाक कांड से हर कोई रह गया था सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस वाहन और चालक से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।


तेज रफ्तार भारी वाहनों को लेकर लोगों में नाराजगी
हादसे के बाद राज रॉयल कॉलोनी के लोगों में दुख के साथ आक्रोश भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी निगरानी की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज गति से दौड़ते भारी वाहनों के कारण आम लोगों, खासकर बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है।

मासूम की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
10 वर्षीय सौरभ की अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बच्चे को परिवार हंसते-खेलते बड़ा होते देखना चाहता था, वह अब उनके बीच नहीं है। फिलहाल उज्जैन पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। 

मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर ही मौत

इस ट्रैक्टर से हुआ हादसा
 

मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर ही मौत

साइकिल चला रहे मासूम की मौत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed